फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीनगर की ये हैं वो खास जगह, जहां अप्रैल में जा सकते हैं आप घूमने

Sat, 27 Mar 2021 10:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 27 Mar 2021 10:43 AM IST
विज्ञापन
best tourist places in srinagar for summer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

गर्मियों का मौसम अब शुरू हो चुका है। सर्दियों भरे दिन से निकलकर अब हम गर्म दिनों की तरफ बढ़ रहे हैं। वहीं, गर्मियां आते ही लोग घूमने की प्लानिंग करने लगते हैं। कोई अपने दोस्तों संग घूमने का प्लान बनाता है, कोई अपने परिवार संग तो कोई अपने पार्टनर संग ऐसी जगह पर जाना चाहता है। जहां वो गर्मियां की छुट्टियों को बिता सके। लेकिन कई बार जगह को लेकर लोग काफी उलझन में रहते हैं कि वो कहां घूमने जाएं और कहां नहीं। ऐसे में भारत में कई हिल स्टेशन हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं और इन्हीं में से एक जगह है श्रीनगर। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप श्रीनगर की कौन-कौन सी जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

best tourist places in srinagar for summer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

वुलर झील

  • श्रीनगर में हरमुक पर्वत की तलहटी में वुलर झील स्थित है। पर्यटकों के लिए ये आकर्षण का केंद्र है और हर साल कफी संख्या में यहां सैलानी पहुंचते हैं। यहां आप प्राकृतिक सुंदरता, सुरम्य वादियां और अच्छे वातावरण में समय बिता सकते हैं। वुलर झील एशिया की दूसरी सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है जो कि लगभग 200 वर्ग किलोमीटर के कुल क्षेत्र में फैली हुई है और इसकी लंबाई लगभग 24 किलोमीटर है।
best tourist places in srinagar for summer
गुलमर्ग का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay

गुलमर्ग

  • गर्मियों में और वो भी अप्रैल के महीने में घूमने के लिए गुलमर्ग सबसे अच्छी जगह है। अंग्रेजों ने इस जगह की स्थापना साल 1927 में की थी, और वो गर्मियों के समय यहां पर वक्त बिताने आया करते थे। आप भी गर्मियों में यहां जाकर समय बिता सकते हैं। यहां कई दार्शनिक टूरिस्ट प्लेस हैं, यहां अच्छे होटल और रिजॉर्ट हैं, यहां खाने के अच्छे व्यंजन भी मिलते हैं। ऐसे में कुल मिलाकर गुलमर्ग घूमने के लिहाज से काफी सही जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
best tourist places in srinagar for summer
Pari Mahal - फोटो : JK Tourism

परी महल

  • श्रीनगर से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित परी महल भी काफी अच्छी जगह है। इसकी रचना मुगल शासक शाहजहां के बेटे धारा सिक्खों द्वारा 17वीं शताब्दी में करवाई गई थी। कहा जाता है कि पहले इस जगह पर बौद्ध मठ हुआ करता था, लेकिन बाद में इसका इस्तेमाल ज्योतिष कुल के लिए किया गया। परी महल को देखने हर साल काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।
विज्ञापन
best tourist places in srinagar for summer
dal lake - फोटो : istock

डल झील

  • अगर आप श्रीनगर का प्लान बना रहे हैं, तो आप डल झील जा सकते हैं। ये झील 26 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है। यहां आप बोटिंग के मजे ले सकते हैं। गर्मियों में घूमने के लिए ये जगह बेहद खास है। यहां हर शाम को म्यूजिकल फव्वारा और लेजर शो होता है। शाम के समय यहां काफी लोग घूमते हैं, और यहां के मौसम का आनंद लेते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed