लोग घूमने के लिए ऐसी जगहों की तलाश में होते हैं, जहां वो अपने मन की कर पाएं, जहां उन्हें घूमने के लिए अच्छी जगह मिले, जहां वो अपने दोस्तों संग मस्ती कर पाएं, जिस ट्रिप पर उनका पूरा पैसा वसूल हो जाए आदि। अपने व्यस्त शेड्यूल से लोग थोड़ा समय निकालकर घूमने जरूर जाते हैं, ताकि वो किसी एकांत, खूबसूरत और साफ जगह पर अपना समय बिता पाएं। ऐसे में अगर आप भी ऐसी किसी जगह की तलाश में हैं, तो आपको बता दें कि भारत में कई ऐसे बीच हैं। जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। ये बीच काफी साफ हैं, और हर साल यहां काफी सैलानी भी पहुंचते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"605eed4be92b4d5f73316a3a","slug":"these-are-best-of-indias-cleanest-beaches","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत और साफ बीच, एक बार जरूर जा सकते हैं घूमने","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत और साफ बीच, एक बार जरूर जा सकते हैं घूमने
Sat, 27 Mar 2021 02:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 27 Mar 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Agonda Beach
- फोटो : istock
अगोंडा बीच
- दक्षिण गोवा का एक छोटा सा गांव है अगोंडा। ये अगोंडा बीच भारत के साफ बीच में से एक है। यहां आप शांति के पल बिता सकते हैं और साथ ही यहां आप स्विमिंग का लुफ्त भी उठा सकते हैं। इस बीच पर कई शाकाहारी भोजनालय और बुटीक रिजॉर्ट्स भी हैं। जहां पर आप एंजॉय कर सकते हैं। हर साल काफी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचकर अपनी छुट्टियां बिताते हैं।
राधानगर बीच (अंडमान और निकोबार)
- फोटो : Twitter - @PBNS_India
राधानगर बीच
- दुनिया में कई ऐसे बीच हैं जो काफी प्रसिद्ध हैं, इन्हीं में से एक बीच है राधानगर बीच जो अंडमान द्वीप में स्थित है। यहां एक तरफ आपको जंगल का खूबसूरत नजारा दिख जाएगा, तो वहीं दूसरी तरफ सफेद रेत पर एक तरफ बीच का साफ नीला पानी देखने को मिल जाएगा। इस बीच की लहरें ज्यादा ऊपर नहीं उठती है, इसलिए लोग इसमें तैराकी भी कर लेते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं और अपने साथ अच्छी यादें लेकर लौटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Alappuzha Beach
- फोटो : istock
अलेप्पी बीच पदुबिद्री बीच
- केरल में स्थित अलेप्पी बीच काफी पुरानी बीच है। यहां से सूर्यास्त देखने का अपना अलग मजा है और उस वक्त यहां की सुंदरता काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा आप पदुबिद्री बीच भी जा सकते हैं, जो कि कर्नाटक के उडुपी से 24 किलोमीटर दूर स्थित एक छोटा शहर है। यहां आप शांति के पल बिता सकते है, मस्ती कर सकते हैं और अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। ये काफी साफ-सुथरा बीच है।
विज्ञापन
पालोलेम बीच
- फोटो : iStock
पालोलेम बीच
- गोवा में स्थित पालोलेम बीच हर साल काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। इस बीच पर साइलेंट डिस्को चलता है। दरअसल, इसमें ऐसा किया जाता है कि यहां शांति बनाने के लिए लोगों को हेडफोंस पहना दिए जाते हैं। ताकि बीच पर शांति भी बने रहे और लोग अपना मनोरंज भी कर पाए। पर्यटक बीच किनारे रुक पाएं, इसके लिए यहां रंगीन झोपड़ीनुमा घर भी बनाए गए हैं। ये घर खूबसूरत होने के साथ ही इनमें हर सुख-सुविधा मौजूद रहती है।