फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानसून टिप्स: डेंगू-चिकनगुनिया से बचना है तो बारिश के बाद घर में खोजें ये 7 छिपे पानी के ठिकाने

Tue, 01 Sep 2026 04:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 01 Sep 2026 04:29 PM IST
सार

Dengue Risk After Monsoon: डेंगू और चिकनगुनिया फैलाने वाले मच्छर घरों के आसपास छोटे-छोटे पानी जमा होने वाले कंटेनरों में भी पनप सकते हैं। गमले की प्लेट, पुराने टायर, बाल्टी, बोतल, कूलर, पानी की टंकी और छत पर रखे बेकार सामान में जमा पानी संभावित ब्रीडिंग साइट बन सकता है।

विज्ञापन
Dengue Risk After Monsoon: 5 Hidden Water Sources You Must Check at Home
डेंगू चिकनगुनिया से कैसे बचें - फोटो : Ai
Dengue and Chikungunya Prevention:  बारिश का मौसम खत्म होने की ओर बढ़ता है तो अक्सर लोग डेंगू और चिकनगुनिया से जुड़े मच्छरों को लेकर थोड़े निश्चिंत हो जाते हैं। लेकिन मानसून के बाद भी सावधानी कम करना सही नहीं है। भारत के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के अनुसार डेंगू का प्रकोप अक्सर पोस्ट मानसून पीरियड में देखने को मिलता है, जब मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी रह सकती हैं। हालांकि जोखिम का समय अलग-अलग इलाकों में मौसम और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार बदल सकता है। 


डेंगू और चिकनगुनिया फैलाने वाले मच्छर घरों के आसपास छोटे-छोटे पानी जमा होने वाले कंटेनरों में भी पनप सकते हैं। गमले की प्लेट, पुराने टायर, बाल्टी, बोतल, कूलर, पानी की टंकी और छत पर रखे बेकार सामान में जमा पानी संभावित ब्रीडिंग साइट बन सकता है। इसलिए सिर्फ बाहर का पानी देखना पर्याप्त नहीं है। घर के अंदर और आसपास नियमित रूप से कुछ मिनट की जांच करके ऐसे स्थानों को हटाना या साफ करना जरूरी है।

सबसे पहले कूलर की जांच करें
  • डेंगू फैलाने वाला मच्छर घरेलू कंटेनरों में प्रजनन कर सकता है और कूलर भी संभावित ब्रीडिंग साइट हो सकता है। 
  • कूलर में जमा पानी को नियमित रूप से खाली करें और उसके अंदर की सतह को अच्छी तरह साफ करें।
  • सिर्फ ऊपर से पानी बदलना पर्याप्त नहीं माना जाना चाहिए, कंटेनर की सतह की सफाई भी जरूरी है।

गमले और उनकी प्लेट न भूलें
  • घर की बालकनी या छत में रखे पौधों के गमलों के नीचे लगी प्लेट में अक्सर पानी जमा रहता है।
  • WHO भी फ्लावरपाॅट, वास को संभावित ब्रीडिंग साइट्स में गिनता है। 
  • हर सप्ताह इन्हें खाली करके साफ करें और ऐसी व्यवस्था करें कि बारिश का पानी लंबे समय तक जमा न रहे।

पुराने टायर और बेकार सामान जरूर देखें
  • पुराने टायर, प्लास्टिक के डिब्बे, बोतल, बाल्टी, टूटी हुई चीजें और अन्य कबाड़ बारिश का पानी रोक सकते हैं।
  • NCDC और WHO दोनों ऐसे पानी कंटेनर्स को मच्छरों के प्रजनन से जोड़ते हैं। 
  • ऐसी चीजों को या तो हटा दें, ढककर रखें या उल्टा करके रखें ताकि उनमें पानी जमा न हो।

पानी की टंकी को खुला न छोड़ें
  • घर की ओवरहेड या दूसरी पानी की टंकियों को अच्छी तरह ढककर रखें।
  • WHO के अनुसार घरेलू पानी स्टोरेज के कंटेनर को टाइट फिट लिड या उचित कवर से सुरक्षित रखना महत्वपूर्ण है। 
  • टंकी की सफाई के दौरान अंदर की सतह पर जमा गंदगी और संभावित अंडों को हटाने के लिए उचित तरीके से सफाई करें।

छत और बालकनी की नालियां देखें
  • बारिश के बाद छत, पाइप, गटर और बालकनी के कोनों में पानी रुक सकता है।
  • WHO ने छत के गटर को भी संभावित मच्छरों के पनपनें की जगह में शामिल किया है। 
  • इसलिए बारिश के बाद इन जगहों को विशेष रूप से चेक करें और जहां पानी रुक रहा हो, वहां जल निकासी ठीक करें।

हर सप्ताह करें पानी की जांच
  • डेंगू की रोकथाम के लिए मच्छरों के अंडे देने वाली जगहों को खत्म करना, बेहद महत्वपूर्ण है।
  • WHO पानी जमा करने वाले कंटेनरों को खाली करने, साफ करने और ढककर रखने की सलाह देता है।
  • जरूरी कंटेनरों को कम से कम सप्ताह में एक बार खाली करके साफ करना चाहिए। 

हर सप्ताह घर की यह छोटी-सी चेकलिस्ट अपनाएं:
  • कूलर का पानी और अंदर की सतह
  • गमले और प्लेट
  • बाल्टी व ड्रम
  • पुराने टायर
  • छत और गटर
  • पानी की टंकी
  • फेंकी हुई बोतलें और डिब्बे
  • ऐसी कोई भी चीज जिसमें बारिश का पानी जमा हो सकता है

मच्छरों से बचाव भी जरूरी
  • सिर्फ पानी हटाना ही पर्याप्त नहीं है।
  • मच्छर दिन में भी काट सकता है और सुबह तथा शाम के समय इसकी गतिविधि अधिक हो सकती है।
  • WHO मच्छर भगाने वाले रिपेलेंट, शरीर को ढकने वाले कपड़े, खिड़की की स्क्रीन और अन्य मच्छर के काटने से बचाव के उपायों की सलाह देता है। 
  • अगर बुखार, तेज बदन दर्द, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, दाने या अन्य असामान्य लक्षण हों, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
  • डेंगू का संदेह होने पर खुद से दवाएं लेने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लेना बेहतर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed