फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली की सर्दियों में लेना हो चाय का असली मजा तो दोस्तों के साथ जरूर जाएं ये 4 जगहें

Fri, 11 Jan 2019 05:04 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल, अमर उजाला
लाइफस्टाइल, अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Fri, 11 Jan 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
The Best Places to have tea in delhi- ncr
tea

ठंड में बिना चाय की चुस्की के दिन अधूरा-सा लगता है। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी की दिल अजीज है चाय। ज्यादा काम हो या फिर आराम, आपका दिल चाय की चुस्की के लिए ललक ही पड़ता है। आप घूमने जा रहे हों या फिर दोस्तों के साथ मौज मस्ती कर रहे हों, बिन चाय रहा ही कहां जाता है? और सर्दियों की तो बात ही अलग है! ठंड में चाय की चुस्कियों की गर्माहट न हो तो तन-बदन में फूर्ती आती ही कहां है। यहां हम आपको दिल्ली-एनसीआर के पांच फेमस चाय की जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप दोस्तों के साथ चाय के साथ गप्प लड़ा सकते हैं। 

 

The Best Places to have tea in delhi- ncr
sudama tea
सुदामा टी स्टॉल, रामजस कॉलेज
अगर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी के आस-पास हैं और आपने सुदामा टी स्टॉल की चाय नहीं पी तो समझिए, आपकी चाय की चुस्की अधूरी रह गई। सुदामा की चाय की दुकान पर बड़ी तादाद में स्टूडेंट्स, प्रोफेसर और आस-पास के लोग चाय पीने के लिए आते हैं। यहां आपको कुल्हड़ की प्रसिद्ध चाय मिलेगी।

 
The Best Places to have tea in delhi- ncr
tea
सुदामा की चाय की दुकान पर सुबह से ही लाइन लग जाती है। हो सकता है यहां चाय पीने के लिए आपको 15 मिनट का इंतजार करना पड़ा, क्योंकि इस चाय की दुकान पर सबसे ज्यादा भीड़ लगती है। कड़क और स्पेशल चाय पीनी हो तो आप यहां जा सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Best Places to have tea in delhi- ncr
tea stall - फोटो : Social Media
जेपी टी स्टॉल, दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनोमिक
यहां आप कई तरह की चाय पी सकते हैं। इनमें मसाला चाय, नींबू की चाय आदि शामिल है। कैंपस के स्टूडेंट्स का यह सबसे प्रिय अड्डा है। एक बार आप भी यहां की चाय की चुस्की का आनंद जरूर लें।
 
विज्ञापन
The Best Places to have tea in delhi- ncr
tea - फोटो : Social Media
फिल्म सिटी की चाय, नोएडा सेक्टर 16
अगर आप नोएडा में रहते हैं तो फिल्म सिटी की चाय की चुस्कियों का आनंद जरूर लें। यहां आपको लाइन से कई चाय की दुकानें मिलेंगी। आप अपने दोस्तों के साथ फिल्म सिटी की चाय की चुस्कियों के साथ गप्प लड़ा सकते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed