दिल्ली में कड़ाके की ठंड है। आप अगर गर्म कपड़े खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट मॉल जाने लायक नहीं है तो भी आप एक से बेहतरीन एक ब्रांडेड जैकेट से लेकर स्वेटर, पुलओवर्स और स्टोल को अपने जेब के हिसाब से दिल्ली के कुछ चुनिंदा मार्केट्स से खरीद सकते हैं। इसके लिए बस आपको दिल्ली के इन बाजारों की सैर करनी होगी। यहां आपको 3000 रुपए की जैकेट 300 रुपए में भी मिल सकती है बर्शते आप बारगैनिंग में माहिर हो।
दिल्ली की इन 4 जगहों से खरीदें सर्दी के गर्म कपड़े, ब्रांडेड जैकेट भी मिलेगी महज 300 रुपए में!
हम आपको बता रहे हैं कि सर्दी में दिल्ली के किन 7 मशहूर और सस्ते मार्केट्स से खरीददारी करनी चाहिए। इन मार्केट्स में जनपथ, पालिका बाजार, लाजपत नगर, सरोजनी नगर, जीके एम ब्लॉक मार्केट, मजनू का टीला, चांदनी चौक आदि शामिल हैं। अगली स्लाइड में पढ़िए कैसे करें जनपथ से शॉपिंग.
जनपथ मार्केट
दिल्ली की खासियत ही यह है कि यहां आप ब्रांडेड कपड़ों को भी सस्ते में खरीद सकते हैं। जनपथ एक ऐसी मार्केट है जहां आपको हर तरह के गर्म कपड़े मिलेंगे। इसके अलावा यहां शॉपिंग की हर एक चीज़ आपको आसानी से और सस्ते दाम पर मिल जाएगी। जनपथ से खरीददारी करने के लिए आपको बारगैनिंग में माहिर होना पड़ेगा। जनपथ मार्केट, कनाट प्लेस और जनपथ मेट्रो स्टेशन के करीब ही है।
पालिका बाजार
पालिका बाजार कनाट प्लेस में है। अगर आप कनाट प्लेस जा रहे हैं तो जनपथ और पालिका बाजार दोनों जगहों से शॉपिंग कर सकते हैं। यहां आपको सस्ते में कंबल से लेकर गर्म कपड़े मिल जाएंगे। इन मार्केट में आप आसानी से क्वालिटी शॉपिंग कर सकते हैं। लेकिन, शर्त ये ही है कि आपको मोल भाव में माहिर होना पड़ेगा। पालिका बाजार जाने के लिए आपको राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर उतरना पड़ेगा। पालिका बाजार में काफी हलचल रहती है क्योंकि यहां कॉलेज गोइंग से लेकर ऑफिस गोइंग हर शख्स के मन के हिसाब से उसे कपड़े मिल जाते हैं।
लाजपत नगर
लाजपत नगर दक्षिणी दिल्ली में है। आप सीधे मेट्रो से यहां जा सकते हैं। लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पर उतर आप लाजपत मार्केट जा सकते हैं। यहां जाकर आप फुटपाथ से लेकर दुकानों तक में सस्ते में गर्म कपड़े खरीद सकते हैं। फुटपाथ से आप मोलभाव करके कम कीमत में स्वेटर से लेकर जैकेट ले सकते हैं। यह बहुत बड़ी मार्केट है और यहां शॉपिंग के लिए आपको करीब 3-4 घंटे चाहिए।