फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Craft Fair: दिल्ली से कैसे पहुंचें, कितने रुपये में कहां मिलेगी टिकट, पूरी जानकारी

Sun, 02 Feb 2020 01:20 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 02 Feb 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
Surajkund Mela how to reach timing and ticket price The Worlds Largest International Crafts Fair
Surajkund mela - फोटो : अमर उजाला

एक से 16 फरवरी तक चलने वाले 34वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला शुरू हो चुका है और बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। इस मेले में लोग देश-विदेश की लोक संस्कृतियों से रूबरू हो सकेंगे। इस बार मेले में उज्बेकिस्तान पार्टनर कंट्री के तौर पर शामिल है। पहली बार सूरजकुंड इंग्लैंड के कलाकारों और शिल्पकारों की मेजबानी करेगा। इस बार 40 देशों के कलाकार व शिल्पकार मेले में हिस्सा ले रहे हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे यहां पहुंच सकते हैं और इस मेले की खासियतें क्या है: 

Surajkund Mela how to reach timing and ticket price The Worlds Largest International Crafts Fair
surajkund mela - फोटो : अमर उजाला

साल 1987 में पहली बार सूरजकुंड मेले का आयोजन किया गया था। 34 सालों में यह मेला अंतरराष्ट्रीय स्वरूप ले चुका है। इस मेले का उद्देश्य कलाकारों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जो काश्तकारों व बुनकरों के हाथों से बने सामान को सीधा उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा सके। मेले में देश-विदेश के करीब 1100 शिल्पकार के शामिल हो रहे हैं।

Surajkund Mela how to reach timing and ticket price The Worlds Largest International Crafts Fair
surajkund mela - फोटो : अमर उजाला

देश विदेश की कला संस्कृति का तड़का
सूरजकुंड मेले में इस बार हिमाचल प्रदेश बतौर थीम स्टेट और उज्बेकिस्तन पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल हो रहा है। हिमाचल की कला संस्कृति को दर्शाने के लिए करीब 200 कलाकार मेला परिसर में अलग-अलग समय पर चौपाल पर प्रस्तुति देंगे। इनके अलावा नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर, हरियाणा के अलावा विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकार प्रस्तुति देंगे। चौपाल के अलावा शाम को नाट्यशाला पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surajkund Mela how to reach timing and ticket price The Worlds Largest International Crafts Fair
surajkund mela - फोटो : अमर उजाला

मेले में होगा भरपूर मनोरंजन
मेले में अफगानिस्तान, आर्मेनिया, बांग्लादेश, भूटान, मिस्त्र, इथोपिया, घाना, कजाकिस्तान, नेपाल, रूस, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, सुडान, सीरिया, तजाकिस्तान, थाईलैंड, ट्यूनीशिया, तुर्की, युगांडा, युनाइटेड किंगडम, वियतनाम, जिम्बाव्बे, मलावी आदि के लोक कलाकार दर्शकों के मनोरंजक प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
Surajkund Mela how to reach timing and ticket price The Worlds Largest International Crafts Fair
surajkund mela - फोटो : अमर उजाला

यहां से मिलेगी बस
दिल्ली की ओर से जाने के लिए आपको गुरुग्राम या फरीदाबाद से मेले के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध रहेगी। हरियाणा के अन्य क्षेत्रों से भी मेला एक्सप्रेस बसें चलाई जाएंगी। मेट्रो से आने वाले दर्शक तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन उतरकर वहां से सूरजकुंड पहुंचा जा सकता है। मेट्रो स्टेशन से मेला और मेले से मेट्रो स्टेशन तक के लिए बस सेवा उपलब्ध रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed