फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: सुबह चिया सीड्स खाने का क्यों बढ़ रहा है ट्रेंड? जानिए इससे शरीर को क्या फायदे होते हैं

Sun, 20 Sep 2026 09:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 20 Sep 2026 09:00 AM IST
सार

चिया सीड्स फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और कई खनिजों से भरपूर होते हैं। संतुलित आहार में इन्हें शामिल करने से कब्ज, वजन कंट्रोल करने, ब्लड शुगर और हृदय स्वास्थ्य से जुड़े कुछ जोखिम कारकों को कम करने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
Can Chia Seeds Help With Weight, Blood Sugar and Cholesterol control
चिया सीड्स के फायदे - फोटो : Amarujala.com/AI

कब्ज की दिक्कत हो या बढ़ता वजन, हाई कोलेस्ट्रॉल हो या ब्लड शुगर हाई रहने की समस्या, ये सभी उम्र के लोगों में देखी जा रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ये मुख्यरूप से लाइफस्टाइल की बीमारियां मानी जाती हैं। मसलन खान-पान में दिनचर्या में सुधार करके इन समस्याओं से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है।



रोज के खानपान में छोटे बदलाव भी सेहत पर असर डाल सकते हैं। चिया सीड्स ऐसा ही एक सुपरफूड है जिसे पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। छोटे-से दिखने वाले इन बीजों में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

चिया सीड्स को संतुलित आहार का हिस्सा बनाकर कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचने या फिर उन्हें कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसके फायदों को देखते हुए दुनियाभर में इसके सेवन का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। 

Can Chia Seeds Help With Weight, Blood Sugar and Cholesterol control
पेट की समस्या - फोटो : Adobe Stock

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, इन सीड्स में भरपूर फाइबर होता है जो पाचन और पेट की सेहत के लिए उपयोगी माना जाता है।  फाइबर और दूसरे पोषक तत्व वजन और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी लाभ दे सकते हैं। कुछ अध्ययनों में चिया सीड्स के सेवन को हृदय स्वास्थ्य से जुड़े फायदे से भी जोड़कर देखा गया है। 

आइए जानते हैं कि किन स्वास्थ्य समस्याओं में चिया सीड्स फायदा पहुंचा सकते हैं और इन्हें डाइट में कैसे शामिल किया जा सकता है?

कब्ज और पाचन की समस्या में मदद

चिया सीड्स में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। पानी के संपर्क में आने पर ये बीज फूलकर जेल जैसी बनावट तैयार करते हैं। इससे भोजन में फाइबर की मात्रा बढ़ती है और मल को नरम रखने में मदद मिल सकती है। पर्याप्त पानी और संतुलित आहार के साथ चिया सीड्स कब्ज से परेशान लोगों के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

Can Chia Seeds Help With Weight, Blood Sugar and Cholesterol control
वजन कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : Freepik.com

वजन कंट्रोल करने में फायदेमंद

वजन घटाने के लिए भी चिया सीड्स को फायदेमंद पाया गया है। इनका फायदा मुख्य रूप से इनमें मौजूद फाइबर से जुड़ा है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकता है, जिससे बार-बार खाने या ज्यादा कैलोरी लेने की संभावना कम हो सकती है।
 

  • इन्हें दही, ओट्स या स्मूदी में मिलाकर लिया जा सकता है। लेकिन अगर चिया सीड्स के साथ चीनी, मीठे सिरप या ज्यादा कैलोरी वाली चीजें मिला दी जाएं, तो वजन घटाने का फायदा कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Chia Seeds Help With Weight, Blood Sugar and Cholesterol control
डायबिटीज का खतरा - फोटो : Freepik.com

ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल में लाभ

चिया सीड्स में मौजूद फाइबर भोजन के पाचन और कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण की गति को धीमा कर सकता है। इससे भोजन के बाद ब्लड शुगर में अचानक तेजी से बढ़ोतरी को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसी वजह से इन्हें डायबिटीज वालों के लिए लाभकारी माना जाता रहा है।
 

  • इसी तरह चिया सीड्स में फाइबर के साथ पौधों से मिलने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है। ये पोषक तत्व हृदय के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। कुछ शोध में चिया सीड्स के सेवन को ब्लड प्रेशर और खून में फैट के स्तर को कम करने में फायदेमंद पाया गया है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed