फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धरती पर इन जगहों पर बसती है जन्नत, गर्मियों में घूम आइए ये 4 खूबसूरत डेस्टिनेशंस

Sat, 23 Mar 2019 01:56 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sat, 23 Mar 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
some most beautiful places of india for summer travel 2019
तवांग
भारत भौगोलिक विविधताओं से भरा देश है। यहां की बोली, रहन-सहन, खान-पान, पहनावा एवं संस्कृति, सभ्यता और संस्कार पूरे विश्व को आश्चर्य में डाल देते हैं। कुदरती नजारों, ऐतिहासिक महलों और प्रकृति की दिल जीत लेने वाली खूबसूरती से घिरा भारत, पर्यटकों के लिए हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रहा है। अगर आप घूमने- फिरने का शौक रखते हैं और गर्मियों में खुद को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो भारत की इन जगहों को जरूर घूमें, यहां आप धरती पर ही जन्नत जैसी खूबसूरती को महसूस कर सकेंगे। इन जगहों को घूमने के बाद आप भारत के दीवाने हो जाएंगे। आइए जानते हैं इन खूबसूरत जगहों के बारे में..

 
some most beautiful places of india for summer travel 2019
munnar - फोटो : social media
मुन्नार जैसी खूबसूरत जगह विदेश नहीं बल्कि हमारे देश में है। जहां की खूबसूरती को देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। समुद्र के किनारे बसे इस शहर कि खूबसूरती का जिक्र करने के लिए आपके शब्द कम पड़ जाएंगे। समुद्र में बहता नीला पानी पास में ग्रे कलर की रेत और साथ में वहां कि हरियाली आकर्षण का केंद्र है। कई बार आपको बोटिंग के दौरान डोल्फिन भी नजर आती हैं, जो आपके ट्रिप को और भी यादगार बना देगी। 
 
some most beautiful places of india for summer travel 2019
तवांग
तवांग अरुणाचल प्रदेश की बहुत खूबसूरत जगह है। कुदरत ने बेहद खूबसूरती से इसे सजाया है। यह स्थान पूरी दुनिया में बौद्ध मठों के लिए प्रसिद्ध है। तवांग जाने के लिए न कोई रेलवे स्टेशन है और न हीं एयरपोर्ट है। आपको बता दें वहां हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
some most beautiful places of india for summer travel 2019
डल झील में जमी बर्फ - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर भारत का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। वैसे तो कश्मीर में हर तरफ आपको खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे लेकिन वहीं श्रीनगर की खूबसूरती में चार चांद लगाती 'डल झील' की अपनी अलग ही बात है। घरनुमा वोट (हाउसवोट) से भरी 'डल' झील की अपनी अलग खूबसूरती है। 'डल' सुबह देखने में और भी खूबसूरत लगती है। श्रीनगर के चिनार के पेड़ और और लालचौक विश्वप्रसिद्ध हैं।

विज्ञापन
some most beautiful places of india for summer travel 2019
मैकलॉडगंज

मैकलॉडगंज हिमाचल प्रदेश में है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती जन्नत से कम नहीं है। इस जगह को घूमने के लिए आप किसी भी  मौसम में आ सकते हैं। ज्यादातर पर्यटक मैकलॉडगंज उस वक्त आते हैं जब यहां चारों तरफ बर्फ की चादर नजर आती है। लाखों की तादाद में देश-विदेश से सैलानी इस जगह की अनुपम छटा को देखने के लिए आते हैं। यहां आप कैंपिग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। पहाड़ों पर बने छोटे-छोटे ढ़ाबों के खाने का आनंद ले सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed