फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला ट्रिप को यादगार बना देंगी ये चार जगह, आखिरी वाली किसी जन्नत से कम नहीं!

Mon, 27 Nov 2023 09:39 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 27 Nov 2023 09:39 AM IST
विज्ञापन
Shimla Tour Tips: Which is the best place to visit in Shimla
शिमला के आसपास कौन सी जगह घूमने की हैं? - फोटो : istock

Shimla Tour Tips: अपनी आजीविका चलाने के लिए कोई नौकरी करता है, तो कोई अपना बिजनेस करता है। वहीं, अपने काम से ब्रेक लेकर घूमने का शौक रखने वाले लोग अपने परिवार संग, दोस्तों संग, पार्टनर संग आदि घूमने के लिए जाते हैं। पर जब भी कहीं यात्रा का प्लान बनता है, तो सबसे ज्यादा विचार इसी बात पर होता है कि वो कहां जाए? ऐसी जगह जहां कम समय में ज्यादा चीजें घूम सके और नजारे देखकर मन प्रसन्न हो जाए। ऐसे में अगर आप भी इस बार घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप हिमाचल प्रदेश में स्थित शिमला का प्लान कर सकते हैं। प्रकृति की गोद में बसे शिमला और इसके आसपास घूमने की कई जगह हैं। इसलिए अगर आप चाहें तो इन जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं शिमला में घूमने की कौन सी बेस्ट जगहें हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

Shimla Tour Tips: Which is the best place to visit in Shimla
शिमला के आसपास कौन सी जगह घूमने की हैं? - फोटो : istock

शिमला की इन जगहों पर जाना न भूलें:-

पहली जगह

  • आप शिमला घूमने गए हैं, तो 'द रिज' जा सकते हैं, जो कि मॉल रोड पर बनी हुई एक चर्च है। यहां से दिखने वाले नजारे भी अपने आप में अलग हैं। वहीं, ये जगह फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए तो सबसे बढ़िया है ही। साथ ही मॉल रोड पर खाने-पीने के लिए और शिमला में बनी चीजों की खरीदारी करने के लिए कई दुकानें भी हैं।
Shimla Tour Tips: Which is the best place to visit in Shimla
शिमला के आसपास कौन सी जगह घूमने की हैं? - फोटो : istock

दूसरी जगह

  • शिमला से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुफरी भी आप जा सकते हैं। यहां आपको कई तरह के एडवेंचर करने को मिलते हैं, जिनका खर्चा लगभग 1500 रुपये प्रति व्यक्ति रहता है। घुड़सवारी, जीप की सवारी, जिप लाइन, सेबों के बागान आदि चीजों का लुत्फ आप यहां उठा सकते हैं। वहीं, आप ऊपर कुफरी पॉइंट पर याक पर बैठकर फोटो क्लिक करवा सकते हैं और साथ ही तीरंदाजी का भी आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां आपको बर्फबारी देखने को भी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shimla Tour Tips: Which is the best place to visit in Shimla
शिमला के आसपास कौन सी जगह घूमने की हैं? - फोटो : istock

तीसरी जगह

  • शिमला से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर जाखू मंदिर स्थित है, जो कि काफी प्राचीन मंदिर है। यहां आपको हनुमान जी की 108 फीट ऊंची मूर्ति देखने को मिलेगी। बस यहां जाते समय ध्यान रखें कि यहां बंदर बहुत हैं। इसलिए अपने चश्मे, मोबाइल पर्स आदि का ध्यान रखें। शिमला घूमने आने वाले सैलानी यहां जरूर जाते हैं।
विज्ञापन
Shimla Tour Tips: Which is the best place to visit in Shimla
शिमला के आसपास कौन सी जगह घूमने की हैं? - फोटो : istock

चौथी जगह

  • अगर आप शिमला घूमने गए हैं, तो यहां से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नारकंडा जरूर जा सकते हैं। दरअसल, ये हिमाचल की गोद में बसा कुदरत का नगीना है। यहां पर आपको प्रकृति के कई अद्भुत नजारे दिखेंगे, आप यहां एडवेंचर कर सकते हैं, कैंपिंग कर सकते हैं। इसके अलावा यहां आप बर्फबारी का भी आनंद ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed