फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंजी जंपिंग के शौकीनों के लिए भारत की ये जगह हैं बेस्ट, दोस्तों या फैमिली संग बना सकते हैं प्लान

Sat, 25 Nov 2023 09:50 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 25 Nov 2023 09:50 AM IST
विज्ञापन
Best Places for Bungee Jumping check the list
Bungee Jumping: भारत में बंजी जंपिंग करने की कौन सी जगह हैं? - फोटो : istock

Best Bungee Jumping Places in India: लोगों को अपने काम से जब भी फुर्सत मिलती है, तो वो घूमने का प्लान जरूर करते हैं। कोई अपने दोस्तों संग, कोई अपने पार्टनर संग, तो कोई अपनी पूरी फैमिली संग आदि। वीकेंड की छुट्टियां हों या फिर अलग से कोई छुट्टी, घूमने के शौकीन लोग घर पर कम ही टिकते हैं क्योंकि वो कहीं न कहीं घूमने निकल ही जाते हैं। इन सबके बीच कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें एडेंवचर्स करना बेहद पसंद होता है और वो ऐसी जगह पर जाना भी खूब पसंद करते हैं। जैसे- बंजी जंपिंग। देश-विदेश की अलग-अलग जगहों पर ये करवाई जाती है और लोग इसका आनंद उठाने इन जगहों पर पहुंचते भी हैं। तो चलिए जानते हैं भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में, जो बंजी जंपिंग के लिए जानी जाती हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Best Places for Bungee Jumping check the list
Bungee Jumping: भारत में बंजी जंपिंग करने की कौन सी जगह हैं? - फोटो : istock

बंजी जंपिंग के लिए इन जगहों पर जा सकते हैं आप:- 

नंबर 1

  • लोनावला जितनी घूमने के लिए सही जगह है, उतनी ही ये जगह बंजी जंपिंग के लिए जानी जाती है। यहां 45 मीटर चोटी के ऊपर से बंजी जंपिंग कराई जाती है। यहां पर एक लीप चार से पांच मिनट का होता है। दूसरी तरफ अगर आपकी उम्र 10 साल से कम है, तो आपको यहां बंजी जंपिंग करने की अनुमति नहीं है। अगर आप यहां बंजी जंपिंग करना चाहते हैं, तो आपको एक जंप के लिए लगभग 1500 रुपये खर्च करने होते हैं।
Best Places for Bungee Jumping check the list
Bungee Jumping: भारत में बंजी जंपिंग करने की कौन सी जगह हैं? - फोटो : istock

नंबर 2

  • गोवा के नाम से सबसे पहले पार्टी का माहौल और बीच आदि ध्यान आता है, लेकिन आप यहां ग्रेविटी जोन में बंजी जंपिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। अंजुना बीच पर यहां बंजी जंपिंग करवाई जाती है, जहां पर 35 मीटर चोटी से जंप कराई जाती है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग यहां बंजी जंपिंग करने आते हैं। आपको एक जंप के लिए यहां पर लगभग 500 रुपये खर्च करने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Best Places for Bungee Jumping check the list
Bungee Jumping: भारत में बंजी जंपिंग करने की कौन सी जगह हैं? - फोटो : istock

नंबर 3

  • दिल्ली के बेहद पास स्थित है ऋषिकेश, जहां पर लोग घूमने जाते हैं। वहीं, दूसरी तरफ आप यहां बंजी जंपिंग भी कर सकते हैं। यहां मोहन चट्टी में बंजी जंपिंग करवाई जाती है। ये सतह से 83 मीटर ऊपर चोटी पर है। ऐसे में आपको यहां पर प्रति व्यक्ति लगभग 3550 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Best Places for Bungee Jumping check the list
Bungee Jumping: भारत में बंजी जंपिंग करने की कौन सी जगह हैं? - फोटो : istock

नंबर 4

  • आप बंजी जंपिंग बेंगलुरु में भी कर सकते हैं। यहां पर क्रेन से भी जंप किया जाता है। जबकि, कई ऐसी अन्य जगह हैं जहां पर 80 से लेकर 130 फीट की ऊंचाई से जंप कराई जाती है। यहां पर सबसे ज्यादा लोग ओजोन एडवेंचर पर जाना पसंद करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed