श्रीराम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। लोग उन्हें अराध्य के रूप में पूजते हैं। मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम का जन्म उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी में हुआ था। जहां सदियों के विवाद के बाद अब जाकर भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। इस मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होगा। इस दिन अयोध्या में दूर-दूर से हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है।
राम मंंदिर: अयोध्या के अलावा इन जगहों पर भी हैं भगवान राम के विशाल मंदिर, एक बार जरूर करें दर्शन
अयोध्या में स्थित श्री राम जन्मभूमि के दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते है पर, क्या आप जानते हैं कि श्री राम जन्मभूमि के अलावा भी भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जहां श्री राम विराजमान हैं।
केरल का त्रिप्रायर मंदिर
बेहद ही खूबसूरत सा ये मंदिर केरल के त्रिशूर जिले में स्थित है। मान्यताओं की मानें तो यहां श्रीराम की मूर्ति को भगवान कृष्ण ने स्थापित किया था। इसको केरल के चेट्टुवा क्षेत्र के एक मछुआरे द्वारा स्थापित किया था। इसके बाद शासक वक्कायिल कैमल ने इस मूर्ति को त्रिप्रायर में स्थापित किया था। ऐसा कहा जाता है कि यहां भक्तों को बुरी आत्माओं से मुक्ति मिलती है।
नासिक का कालाराम मंदिर
महाराष्ट्र के नासिक के पंचवटी में कालाराम मंदिर स्थित है। कहा जाता है कि वनवास के वक्त भगवान राम अपने भाई और पत्नी के साथ इसी मंंदिर में रुके थे। इस मंदिर में भगवान राम की 2 फीट की मूर्ति स्थापित है। मंदिर का निर्माण सरदार रंगारू ओढेकर ने किया था। उन्होंने एक सपना देखा था कि, गोदावरी नदी में श्री राम की एक काली मूर्ति है, जिसे उन्होंने निकाल कर मंदिर में स्थापित किया थ।
तेलंगाना का सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर
श्री राम का ये मंदिर तेलंगाना के भद्रादी कोठागुडेम के भद्राचलम में स्थित है। इस जगह से ही भगवान ने लंका से माता सीता को वापस लाने के लिए गोदावरी नदी को पार किया था। इस मंदिर में भगवान राम की मूर्ति धनुष और बाण के साथ स्थापित है।
एमपी का राम राजा मंदिर
एसपी के ओरक्षा में स्थित इस राम मंदिर में भगवान श्री राम को राजा के रूप में पूजा जाता है। यहां उन्हें हर दिन गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है।