फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनीमून पर जाने की कर रहे हैं तैयारी तो इस द्वीप का करें रुख, ताउम्र नहीं भूलेगी यहां की सुंदरता

Sun, 22 Sep 2019 04:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 22 Sep 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
poovar island visit kerala a best place for honymoon
- फोटो : pixa

हनीमून पर जाने की सोच रहे हैं तो आम लोगों की तरह वहीं शिमला या मसूरी की सैर करने का ख्याल दिल से निकाल दीजिए। अपनी होने वाली बीबी को सरप्राइज देना है तो ले जाएं इस खूबसूरत जगह पर। यहां की सैर करने के बाद आप इस खूबसूरत द्वीप को ताउम्र नहीं भूल पाएंगे। तो आइए जानें कि कौन सी जगह के बारे में हम बात कर रहे हैं।


 
poovar island visit kerala a best place for honymoon
- फोटो : pixa
केरल में बसा है पूवारा
केरल प्राकृतिक सौन्दर्य से समृद्ध है और यहां की हर एक जगह बहुत ही खूबसूरत है। इन्हीं में से एक है पूवार। तिरूवन्तपुरम हवाईअड्डा से 126 किमी दूर बसा है यह द्वीप। यहां पर करने के लिए बहुत सी एक्टीविटी तो होती ही है साथ ही बीच के अनोखे नजारे भी हैं। पूवार में आप पार्टनर के साथ वॉटर स्पोर्ट्स का मजा लेने के साथ ही क्रूज का भी आनंद उठा सकते हैं। तैराकी और कयाकिंग के साथ ही आयुर्वेद के तरीकों से की जाने वाली रिलैक्स थेरेपी को भी आप बहुत पसंद करेंगे। इस जगह पर आपको झील, नदी, समुद्र और बीच के नजारे एक साथ मिल जाएंगे।

 
poovar island visit kerala a best place for honymoon
- फोटो : pixa
पूवार बीच

इस जगह का मुख्य आकर्षण पूवार बीच है जो अपने तैरने वाले कॉटेज के लिए मशहूर है। यहां पर बहुत से कपल हनीमून मनाने आते हैं और पक्षियों के कलरव के साथ ही पानी के कल-कल की ध्वनि को सुन कर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
poovar island visit kerala a best place for honymoon
- फोटो : pixa
थिरपरप्पू झरना

पर्यटकों के बीच लोकप्रिय इस झरने को देखने के लिए प्रतिदिन बहुत से स्थानीय पर्यटक भी आते हैं। 50 मीटर ऊंचाई से गिरते हुए झरने को देखने का सौन्दर्य बिल्कुल अलग है। यहां के साफ सुथरे पानी में लोग स्नान भी करते हैं।


 
विज्ञापन
poovar island visit kerala a best place for honymoon
- फोटो : pixa
कोझिपपारा

कोझिपपारा जगह अपने खूबसूरत जंगल और नदियों के लिए जानी जाती है। यहां पर आप ट्रैकिंग का भी मजा ले सकते हैं। साथ ही यहां पर जंगली जानवरों को भी पास से देखने का मौका मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed