फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घूमने की इच्छा है तो चलिए 'सफेद रेगिस्तान' की सैर पर

Sun, 22 Sep 2019 02:46 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 22 Sep 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
kutch ka rann white registan in gujarat a beautiful place to visit
- फोटो : pixa

भारत में पर्यटन स्थलों की कोई कमी नहीं है। आप कभी भी ये नहीं सोच सकते हैं कि आपने पूरा भारत भ्रमण कर लिया क्योंकि जब भी आप ऐसा सोचेंगे हम आपके लिए कुछ नई और अनोखी जगह के बारे में जानकारी लेकर आएंगे और आप फिर उस खूबसूरत जगह की सैर किए बिना रह नहीं पाएंगे। तो आइए जानें ऐसी ही खूबसूरत और अनोखी जगह जिसे सफेद रेगिस्तान के नाम से जानते हैं।


 
kutch ka rann white registan in gujarat a beautiful place to visit
- फोटो : pixa
कच्छ का रण, गुजरात

आप ये समझने की भूल मत करिए कि खूबसूरती तो केवल भारत के उत्तर में हैं क्योंकि भारत के पश्चिम में बसे गुजरात में भी बहुत से अनोखे स्थल हैं जिसे देखे बिना आपका जीवन अधूरा है। इसी में से एक है कच्छ का रण। जिसे सफेद रेगिस्तान के नाम से भी जाना जाता है।


 
kutch ka rann white registan in gujarat a beautiful place to visit
- फोटो : social media
द ग्रेट रण ऑफ कच्छ

गुजरात की सैर करने गए हैं तो इस खूबसूरत स्थल की यात्रा किए बिना लौट कर मत आइए। इस जगह पर आपको दिखेगा नमक ही नमक जिसकी वजह से ही इसे सफेद रेगिस्तान का नाम दिया गया है। कच्छ भारत का एक प्राकृतिक अजूबा है। जिसे देखने के बाद आप कह उठेंगे कि कच्छ से बेहतर कोई और जगह नहीं है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
kutch ka rann white registan in gujarat a beautiful place to visit
- फोटो : pixa

दरअसल कच्छ एक द्वीप है जो भारत की मुख्यभूमि से अलग है। कच्छ और मुख्यभूमि के बीच समुद्र का छोटा सा हिस्सा आता है जो बारिश के मौसम के बाद पूरी तरह से सूख जाता है और फिर यहां चारों तरफ दिखती है सफेद भूमि जो होता है, नमक। इसे ही कच्छ का रण कहते हैं। यहां पर दो रण है एक बड़ा और दूसरा छोटा रण।


 
विज्ञापन
kutch ka rann white registan in gujarat a beautiful place to visit
- फोटो : pixa
होता है रण महोत्सव

हर साल नवंबर से फरवरी के बीच यहां पर रण महोत्सव मनाया जाता है। ये महोत्सव धोरडो गांव में होता है। इस कच्छ के रण में ही आपको जंगली गधे और बहुत से विविध प्रजातियों के जीव-जन्तु नजर आ जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed