हनीमून पर जाने की सोच रहे हैं तो आम लोगों की तरह वहीं शिमला या मसूरी की सैर करने का ख्याल दिल से निकाल दीजिए। अपनी होने वाली बीबी को सरप्राइज देना है तो ले जाएं इस खूबसूरत जगह पर। यहां की सैर करने के बाद आप इस खूबसूरत द्वीप को ताउम्र नहीं भूल पाएंगे। तो आइए जानें कि कौन सी जगह के बारे में हम बात कर रहे हैं।
{"_id":"5d874d5e8ebc3e93bd109156","slug":"poovar-island-visit-kerala-a-best-place-for-honymoon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हनीमून पर जाने की कर रहे हैं तैयारी तो इस द्वीप का करें रुख, ताउम्र नहीं भूलेगी यहां की सुंदरता","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
हनीमून पर जाने की कर रहे हैं तैयारी तो इस द्वीप का करें रुख, ताउम्र नहीं भूलेगी यहां की सुंदरता
Sun, 22 Sep 2019 04:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 22 Sep 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pixa
Trending Videos
- फोटो : pixa
केरल में बसा है पूवारा
केरल प्राकृतिक सौन्दर्य से समृद्ध है और यहां की हर एक जगह बहुत ही खूबसूरत है। इन्हीं में से एक है पूवार। तिरूवन्तपुरम हवाईअड्डा से 126 किमी दूर बसा है यह द्वीप। यहां पर करने के लिए बहुत सी एक्टीविटी तो होती ही है साथ ही बीच के अनोखे नजारे भी हैं। पूवार में आप पार्टनर के साथ वॉटर स्पोर्ट्स का मजा लेने के साथ ही क्रूज का भी आनंद उठा सकते हैं। तैराकी और कयाकिंग के साथ ही आयुर्वेद के तरीकों से की जाने वाली रिलैक्स थेरेपी को भी आप बहुत पसंद करेंगे। इस जगह पर आपको झील, नदी, समुद्र और बीच के नजारे एक साथ मिल जाएंगे।

पूवार बीच
इस जगह का मुख्य आकर्षण पूवार बीच है जो अपने तैरने वाले कॉटेज के लिए मशहूर है। यहां पर बहुत से कपल हनीमून मनाने आते हैं और पक्षियों के कलरव के साथ ही पानी के कल-कल की ध्वनि को सुन कर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : pixa
थिरपरप्पू झरना
पर्यटकों के बीच लोकप्रिय इस झरने को देखने के लिए प्रतिदिन बहुत से स्थानीय पर्यटक भी आते हैं। 50 मीटर ऊंचाई से गिरते हुए झरने को देखने का सौन्दर्य बिल्कुल अलग है। यहां के साफ सुथरे पानी में लोग स्नान भी करते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : pixa
कोझिपपारा
कोझिपपारा जगह अपने खूबसूरत जंगल और नदियों के लिए जानी जाती है। यहां पर आप ट्रैकिंग का भी मजा ले सकते हैं। साथ ही यहां पर जंगली जानवरों को भी पास से देखने का मौका मिल सकता है।