फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगले महीने परिवार के साथ बना लें कोलकता में घूमने का प्लान, इन जगहों पर जाना बिल्कुल भी न भूलें

Sun, 19 Sep 2021 02:43 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 19 Sep 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
places you must visit in west bengal near kolkata
कोलकता हावड़ा ब्रिज - फोटो : istock

देश में कोरोना संक्रमण के मामले कम हो गए हैं। लगभग सभी राज्यों में दूसरी लहर के समय लगे प्रतिबंधों को हटा लिया गया है। ऐसे में यदि आप भी लॉकडाउन में घर पर रह-रहकर थक गए हैं और कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो क्यों न आप परिवार के साथ कोलकता जाएं? असल में देश में त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। अगले माह की शुरुआत में ही नवरात्र का पर्व है और पूरे पश्चिम बंगाल में यह पर्व बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में आप अगले माह की शुरुआत में कोलकता का प्लान बना सकते हैं।


दुर्गापूजा के साथ कोलकता अपने खान-पान के लिए भी सबसे मशहूर शहरों में से एक है। परिवार के साथ एक बार यहां घूमकर आने से आपकी लॉकडाउन की सारी थकावट दूर हो जाएगी और आप तरोताजा हो सकेंगे। आइए आपको आगे की स्लाइडों में बताते हैं कि कोलकता-पश्चिम बंगाल ट्रिप के दौरान आपको किन जगहों पर घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए?

places you must visit in west bengal near kolkata
कोलकता में दुर्गा पूजा का उत्सव - फोटो : Pixabay

कोलकता में दुर्गापूजा की धूम
हर साल दुर्गापूजा के उत्सव में पूरा पश्चिम बंगाल दु्ल्हन की तरह सज जाता है। विशेषकर कोलकता में इसकी रौनक और भी अधिक देखने को मिलती है। अक्टूबर के पहले हफ्ते में नवरात्र के दिनों में तमाम पंडालों में जाकर आप पूरे भक्तिमय माहौल में रम जाएंगे। दुर्गापूजा के उत्सव में आप इतने खो जाएंगे कि वहां से लौटने की ही इच्छा नहीं होगी।

places you must visit in west bengal near kolkata
कोलकता का मार्बल पैलेस - फोटो : istock
कोलकता का मार्बल पैलेस
कोलकता का मार्बल पैलेस पर्यटकों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है। इसे राजा राजेंद्र ने साल 1835 में बनवाया था। वास्तुकला का यह अदुभुत नजारा देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। इस पैलेस में एक संग्रहालय भी है जहां आपको प्राचीन काल की चीजें देखने को मिल जाएंगी। हर महीने यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
places you must visit in west bengal near kolkata
बॉटनिकल गार्डन (सांकेतिक) - फोटो : Instagram

बॉटनिकल गार्डन घूमकर आएं
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बॉटनिकल गार्डन हमेशा से लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। यह करीब 273 एकड़ में फैला हुआ क्षेत्र है, जो प्रकृति प्रेमियों के लिए हमेशा से सबसे पसंदीदा स्थानों में से एक रहा है। यहां आपको चारों तरफ हरियाली और दुनिया के तमाम ऐसे पेड़ पौधे भी देखने को मिल जाएंगे जो अब लगभग विलुप्त होने की कगार पर हैं। 

विज्ञापन
places you must visit in west bengal near kolkata
जैन मंदिर (सांकेतिक) - फोटो : ANI

कोलकता का जैन मंदिर
कोलकता का जैन मंदिर राज्य में आस्था के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। आस्था के साथ यह मंदिर वास्तुकला के लिहाजे से भी काफी आकर्षक मंदिरों में से एक है। जैन धर्म के अनुयाईयों के लिए यह मंदिर सिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है। पर्यटकों और तीर्थ यत्रियों के लिए हमेशा से यह मंदिर आकर्षण का केंद्र बना रहता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed