फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखने लायक है 'इंकाओं का खोया हुआ शहर', दुनिया के सात अजूबों में है शामिल

Sat, 18 Sep 2021 09:42 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, लीमा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, लीमा Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 18 Sep 2021 09:42 AM IST
विज्ञापन
Inca lost city Machu Picchu best and beautiful tourist place in the world
माचू पिच्चू - फोटो : Pixabay

दुनिया में एक से बढ़कर एक घूमने वाली एतिहासिक जगहें हैं, जो बेहद ही खूबसूरत हैं। ऐसी ही एक जगह का नाम है माचू पिच्चू, जिसे 'इंकाओं का खोया हुआ शहर' के नाम से भी जाना जाता है। यह दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में स्थित इंका सभ्यता से जुड़ा हुआ एक एतिहासिक स्थल है, जो अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। समुद्र तल से 2,430 मीटर की ऊंचाई पर उरुबाम्बा घाटी के ऊपर एक पहाड़ी पर स्थित माचू पिच्चू को साल 2007 में दुनिया के सात अजूबों में शामिल किया गया था। यूनेस्को द्वारा इसे विश्व धरोहर स्थल की सूची में भी शामिल किया गया है। यह एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है, जहां दुनियाभर से लोग घूमने के लिए आते हैं। माचू पिच्चू के रहस्य की अगर बात करें तो इसका निर्माण क्यों और किसके द्वारा करवाया गया था, यह अब तक अज्ञात ही है। आइए जानते हैं इस जगह के बारे में कुछ और खास बातें... 

Inca lost city Machu Picchu best and beautiful tourist place in the world
माचू पिच्चू - फोटो : Pixabay

माचू पिच्चू की संरचना इतनी अद्भुत है कि कुछ लोग मानते हैं कि यह इंसानों द्वारा बनाया हुआ नहीं हो सकता। हालांकि पेरू के लोगों का कहना है कि उनके पूर्वज बेहतरीन कला जानते थे और उन्होंने ही इस जगह का निर्माण किया है। 

Inca lost city Machu Picchu best and beautiful tourist place in the world
माचू पिच्चू - फोटो : Pixabay

माचू पिच्चू की खोज वर्ष 1911 में हुई थी, लेकिन इसका संबंध 13वीं सदी से बताया जाता है। माना जाता है कि इस जगह का इस्तेमाल इंसानों की बलि देने के लिए किया जाता था और उनके शवों को सही से दफनाया नहीं गया है। यहां कई कंकाल मिल चुके हैं, जिन्हें दफनाया नहीं गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Inca lost city Machu Picchu best and beautiful tourist place in the world
माचू पिच्चू - फोटो : Pixabay

माचू पिच्चू में अब तक हजारों कंकाल मिल चुके हैं और सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इनमें से अधिकतर कंकाल महिलाओं के हैं। इस वजह से ऐसा माना जाता है कि यहां के लोग सूर्य देव को अपना भगवान मानते थे और उन्हें प्रसन्न करने के लिए कुंवारी स्त्रियों की बलि देते थे। हालांकि यह बात साबित नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
Inca lost city Machu Picchu best and beautiful tourist place in the world
माचू पिच्चू - फोटो : Pixabay

माचू पिच्चू की यात्रा आपके लिए बेहद यादगार साबित हो सकती है। यहां की यात्रा करना पर्यटकों को एक खास अनुभव देता है। यहां आप बस, ट्रेन या हेलीकॉप्टर की मदद जा सकते हैं। यह आपको बहुत ही अलग मजा देगा। कई सालों से यह दुनिया का एक महत्वपूर्ण पर्यटन आकर्षण बना हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed