New Year 2023 Travel Places: नए साल का स्वागत यादगार तरीके से करना चाहते हैं तो 2023 के पहले दिन को खास तरीके से मनाने की योजना अभी से बना लें। साल 2022 खत्म होने में लगभग एक महीना बचा है। इसके बार घर के कैलेंडर बदल जाएंगे और साल, महीना और तारीख सब बदल जाएगी। नया साल और नई शुरुआत बेहतर तरीके से करने के लिए लोग 31 दिसंबर की रात पार्टी करते हैं और 1 जनवरी को उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते हैं। इस बार आपको नए साल के जश्न को मनाने का अच्छा मौका मिल रहा है। दरअसल, नया साल वीकेंड में पड़ रहा है। 31 दिसंबर 2022 को शनिवार और 1 जनवरी 2023 को रविवार पड़ रहा है। ऐसे में आप दो -तीन दिन की नए साल की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। बजट में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए अभी से तय कर लें कि जाना कहां हैं और पहले से ही ट्रेन, बस या हवाई जहाज का टिकट बुक करा लें ताकि आराम से आप सफर का आनंद ले सकें। यहां आपको नए साल पर घूमने की जगहों का विकल्प दिया जा रहा है।
New Year 2023 Travel Idea: वीकेंड से होगी नए साल की शुरुआत, सिर्फ 5000 रुपये में इस जगह के सफर का बनाएं प्लान
कसोल, हिमाचल प्रदेश
नए साल का जश्न मनाने के लिए किसी बेहतरीन जगह की तलाश कर रहे, जहां कम पैसे और कम समय में मौज कर सकें तो हिमाचल प्रदेश में कई खूबसूरत जगह आपके लिए परफेक्ट रहेंगी। हिमाचल प्रदेश का कसौल हिल स्टेशन आपका दिल जीत लेगा। कसौल की खूबसूरत पहाड़ियां आपको यहां बार बार आने के लिए मजबूर कर देंगी।
कसोल जाने का किराया
दिल्ली से कसोल के लिए आपको बस मिल जाएगी, जिसका किराया 500 रुपये से एक हजार रुपये तक होगा और लगभग 12 घंटे का सफर होगा। फ्लाइट से कसौल जाने के लिए आपको कुल्लू एयरपोर्ट की फ्लाइट लेनी होगी, जहां से बस या प्राइवेट टैक्सी से आप कसौल का सफर तय कर सकते हैं। वहीं ट्रेन से कसौल जाने की राय बहुत कम दी जाती है, क्योंकि कसौल से निकटतम रेलवे स्टेशन 124 किलोमीटर दूर है।
कसोल यात्रा का खर्च
कसोल में रहने के लिए होटल में रूम 500 से 1000 रुपये तक मिल सकता है। यहां आप खीरगंगा, मलाणा गांव घूमने जा सकते हैं। प्रति व्यक्ति कसौल के सफर का खर्च लगभग 3 से 5 हजार रुपये के आसपास पड़ता है।
कसोल के पर्यटन स्थल
कसोल कुल्लू से 42 किलोमीटर दूर स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन है। कसोल को मिनी इजरायल भी कहा जाता है। यहां इजराइली संस्कृति की झलक दिखती है। एडवेंचर पसंद करते हैं तो आपको कसौल बहुत पसंद आएगा। कसोल में घने जंगलों के बीच बहती पार्वती नदी आपके रोमांचक सफर का मजा बढ़ा देगी। इसके अलावा तोश गांव अपनी भौगोलिक संरचना और हिमालयी सौंदर्यता के लिए प्रसिद्ध है। यहां ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। मलाणा गांव एक खूबसूरत प्राचीन मंदिर है।