फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nainital Trip: दो दिन के लिए पार्टनर के साथ जाना है नैनीताल तो ऐसे प्लान करें ट्रिप

Mon, 16 Dec 2024 03:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 16 Dec 2024 03:53 PM IST
सार

दिल्ली से नैनीताल की दूरी लगभग 300 किमी है। यहां के सुंदर प्राकृतिक नजारे, पहाड़ियां, झील, जंगल सबकुछ पर्यटकों को आकर्षित करता है। अगर आप नैनीताल यात्रा पर जाना चाहते हैं वो भी दो दिन के ट्रिप पर तो यहां आपको नैनीताल यात्रा से जुड़ी पूरी डिटेल और खर्च बताया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Nainital Trip for 2 Days for Couple Travel Tips Full Details
नैनीताल - फोटो : instagram

Nainital Trip for 2 Days : सर्दियों का मौसम है। इस मौसम में अधिकतर लोग बर्फबारी देखने या पहाड़ों की सैर करना पसंद करते हैं। इसलिए दिसंबर, जनवरी और फरवरी माह में हिल स्टेशन पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहता है और बड़ी संख्या में यात्री यहां पहुंचते हैं। क्रिसमस और नया साल आने वाला है। घूमने का शौक रखने वाले क्रिसमस और नए साल को यादगार और मजेदार तरीके से मनाने के लिए किसी हिल स्टेशन की सैर पर जाने की योजना बना रहे होंगे। ऐसे में उनके लिए कम छुट्टियों में और बजट में सैर के लिए नैनीताल हिल स्टेशन बेहतर विकल्प है।



नैनीताल उत्तराखंड का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां शिमला-मनाली की तुलना में कम भीड़ होती है। अगर दो दिन की छुट्टी है तो यहां घूमने के लिए आ सकते हैं। दिल्ली से नैनीताल की दूरी लगभग 300 किमी है। यहां के सुंदर प्राकृतिक नजारे, पहाड़ियां, झील, जंगल सबकुछ पर्यटकों को आकर्षित करता है। अगर आप नैनीताल यात्रा पर जाना चाहते हैं वो भी दो दिन के ट्रिप पर तो यहां आपको नैनीताल यात्रा से जुड़ी पूरी डिटेल और खर्च बताया जा रहा है।
 

Nainital Trip for 2 Days for Couple Travel Tips Full Details
दिल्ली से नैनीताल कैसे पहुंचें - फोटो : instagram

दिल्ली से नैनीताल कैसे पहुंचें

नई दिल्ली से नैनीताल जाने के लिए सबसे अच्छा तरीका ट्रेन है। नैनीताल का सबसे करीबी रेलवे स्टेशन काठगोदाम में है जहां आप लगभग छह-साढ़े छह घंटे में पहुंच सकते हैं। काठगोदाम से नैनीताल की दूरी लगभग 13 किमी है, जिसका सफर बस या टैक्सी से किया जा सकता है। इसके अलावा बस से भी साढ़े सात घंटे में काठगोदाम तक पहुंच सकते हैं। दिल्ली से सीधे नैनीताल के लिए आपको बस मिल जाएगी, जो रात 10.25 बजे रवाना होती है और सुबह 7:10 पर  नैनीताल माल रोड पहुंचा देती है। घूमने के लिए कम वक्त है तो रात की ट्रेन या बस से सफर करें। 9-10 बजे रात में बस से नैनीताल के लिए रवाना होंगे तो सुबह 6-7 बजे तक आराम से गंतव्य पर पहुंच जाएंगे।

Nainital Trip for 2 Days for Couple Travel Tips Full Details
नैनीताल में घूमने की जगहें - फोटो : Istock

नैनीताल में घूमने की जगहें

नैनीताल में प्रसिद्ध नैनी लेक में नौकाविहार, माल रोड में शाॅपिंग,  देवदार के पेड़ों से भरे घने जंगल, ऐतिहासिक चर्च आदि की सैर कर सकते हैं। इसके अलावा दो दिन की ट्रिप में नैनीताल के मुख्य आकर्षण स्थलों को घूमने भी जा सकते हैं।

इको केव गार्डन

नैनीताल में छह छोटी गुफाओं वाली प्रसिद्ध  जगह है, जिसे इको केव गार्डन कहते हैं। यहां गुफाएं जानवरों के आकार की हैं।

स्नो व्यू प्वाइंट

नैनीताल में केवल झील ही नहीं बर्फीले पहाड़ के नजारे भी देख सकते हैं। नैनीताल के स्नो व्यू प्वाइंट से पर्यटक ऊंचे पहाड़ और बादलों की सफेद चादर को करीब से देख पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nainital Trip for 2 Days for Couple Travel Tips Full Details
कैंची धाम की करें सैर - फोटो : अमर उजाला

टिफिन टाॅप

कुमाऊं की पहाड़ियां इस स्थान को घेरती हैं।  टिफिन टाॅप चेर, ओक और देवदार के पेड़ों से घा है। यह मजेदार पिकनिक स्पॉट है जहां एडवेंचर प्रेमियों को जरूर  जाना चाहिए।

नैना देवी मंदिर

52 शक्तिपीठों में से एक नैना देवी मंदिर में देवी सती के नेत्र गिरे थे। मंदिर तक आप पैदल या उड़नखटोले के जरिए पहुंच सकते हैं

कैंची धाम

अगर आपके पास वक्त है तो नैनीताल से लगभग 20 किमी दूर कैंची धाम मंदिर है जहां आप बस, प्राइवेट टैक्सी या दो पहिया वाहन किराए पर लेकर जा सकते हैं।
 

विज्ञापन
Nainital Trip for 2 Days for Couple Travel Tips Full Details
नैनीताल - फोटो : instagram

नैनीताल में कहां ठहरें

नैनीताल बस अड्डे से करीब, माल रोड के पास आपको 1500 रुपये में होटल में कमरा मिल जाएगा। इसके अलावा होम स्टे में भी सस्ते में रूम बुक कर सकते हैं। अगर क्रिसमस या नए साल में नैनीताल जा रहे हैं तो पहले से ही आनलाइन माध्यम से होटल में रूम बुक कर लें ताकि सही डील मिल सके। 

नैनीताल घूमने का खर्च

दिल्ली से नैनीताल तक बस का किराया 1000 से 1700 रुपये प्रति व्यक्ति है। वहीं दिल्ली से काठगोदाम तक ट्रेन का किराया आसानी से 1000 रुपये के अंदर ही रहेगा। काठगोदाम शताब्दी के लिए आपके 710 रुपये खर्च करने होंगे। रानीखेत एक्सप्रेस स्लीपर क्लास का किराया 205 रुपये है। नैनीताल घूमने के लिए आप स्कूटी 500 से 1000 रुपये किराए पर ले सकते हैं। ये सस्ता विकल्प है। इसके अलावा आसपास की जगहों की सैर के लिए आपको स्थानीय टैक्सी की सुविधा मिल जाएगी। 

यहां होटल में किराया पीक सीजन में 1000 रुपये से अधिक हो सकता है। खान-पान बहुत अधिक महंगा नहीं है। दो दिन के सफर में लगभग 2000 रुपये खाने पीने पर खर्च हो सकते हैं। कुल मिलाकर औसतन 5 से 6 हजार में कपल दो दिन में नैनीताल घूम सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed