फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कम से कम खर्च में यात्रा करने के लिए अपनाएं ये तरीके, नहीं होगी जेब खाली

Tue, 22 Dec 2020 02:29 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 22 Dec 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
make your trip at lowest price with this tips in hindi
कम से कम खर्च में अपनी यात्रा को पूरा करें - फोटो : pixa

यात्रा करना किसे अच्छा नहीं लगता है। कई सारे लोग तो थोड़े-थोड़े दिन में यात्रा के लिए निकल पड़ते हैं। ऐसे लोगों की कोशिश रहती है कि वे कम से कम खर्च में अपनी यात्रा को पूरा करें। किसी भी ट्रिप को बजट ट्रिप बनाना कोई बहुत बड़ी बात नहीं होती है। यदि आप बहुत यात्रा करते हैं तब तो आपके अनुभव हो ही जाते हैं कि कहां और किस तरीके से आप बचत कर सकते हैं। यदि इस बार आप भी बजट ट्रिप करने की योजना बना रहे हैं तो अपनाइए ये तरीके।

 

make your trip at lowest price with this tips in hindi
एक समय उस जगह का स्ट्रीट फूड खाकर देखें - फोटो : अमर उजाला

एक ही समय भोजन करें
यदि आप बजट ट्रिप करने जा रहे हैं तो बहुत जरूरी है कि खाने पर होने वाले खर्च का प्रबंधन करें। किसी भी नई जगह जाकर आप एक समय खाना खाएं एवं एक समय उस जगह का स्ट्रीट फूड खाकर देखें. ऐसा करने से आपको कुछ नया तो खाने को मिलेगा ही साथ ही पेट को भी सहारा हो जाएगा। फिर एक समय आराम से आप व्यव्स्थित भोजन करें। ऐसा करने से खाने पर आपका ज्यादा पैसा नहीं लगेगा।

make your trip at lowest price with this tips in hindi
फ्लाइट की बजाय आप रेल यात्रा करें - फोटो : pixabay

फ्लाइट को न रखें विकल्प में
यदि आपके पास समय नहीं है तब तो आप फ्लाइट से यात्रा करें लेकिन यदि आप समय लेकर चल रहे हैं और पूरी यात्रा का शुरू से अंत तक आनंद लेना चाहते हैं तो फ्लाइट की बजाय आप रेल यात्रा करें। रेल यात्रा का अपना अलग ही आनंद होता है। साथ ही यह इतनी महंगी भी नहीं होती है। आप चाहें तो एकसमय फ्लाइट और एक बार रेल से यात्रा कर सकते हैं। ऐसा करने से भी रुपये बचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
make your trip at lowest price with this tips in hindi
आप बहुत हद तक बचत कर सकेंगे - फोटो : Social

प्राइवेट टैक्सी न लें
किसी भी जगह जाने के लिए बार- बार प्राइवेट टैक्सी पर निर्भर न रहें। जिस जगह आप घूमने गए हैं, वहां पर सार्वजनिक परिवहन के विषय में जानकारी निकालें। यकीन मानिए सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करने में आपको बहुत मजा आएगा, आपके पास एक से एक अनुभव होंगे और सबसे महत्वपूर्ण आप बहुत हद तक बचत कर सकेंगे। इस तरह से यात्रा करना बिल्कुल सुरक्षित होता है।

 

विज्ञापन
make your trip at lowest price with this tips in hindi
ऐसे समय में आपको सबकुछ बहुत महंगा मिलेगा - फोटो : social media
जब सब जाएं तब न जाएं
जब घूमने-फिरने का सीजन हो तब किसी भी ऐसी जगह की यात्रा न करें जो बहुत प्रसिद्ध हो क्योंकि ऐसे समय में आपको सबकुछ बहुत महंगा मिलेगा। रहने से लेकर खाने तक सबकुछ आपके बजट से बाहर जाएगा इसलिए बेहतर है कि जिस जगह पर बहुत लोग जाते हैं वहांं आप तब जाएं जब ज्यादा लोग न जाते हों। उदाहरण के लिए नववर्ष पर गोवा जैसी जगह जाकर बचत करना बहुत मुश्किल हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed