फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर करना है भगवान भोलेनाथ के प्रसिद्ध मंदिरो के दर्शन तो करें ये काम

Wed, 26 Feb 2025 06:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 26 Feb 2025 06:20 AM IST
सार

इस महाशिवरात्रि के मौके पर अगर आप प्रसिद्ध शिव मंदिरों या ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का विचार बना रहे हैं तो कुछ बातें पहले से ही जान लें ताकि दर्शन आसानी से मिल जाएं और शिव मंदिरों की यात्रा भी सफल बन जाए।

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Planning To Visit Lord Shiva Temple Follow travel guide Famous Jyotirlinga yatra Travel Tip
महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों के दर्शन से पहले करें ये काम - फोटो : iStock

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि का पावन पर्व इस वर्ष 26 फरवरी 2025 को मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह हुआ था। इस मौके पर भक्त भगवान शिव और माता पार्वती का विशेष पूजन करते हैं और गृहस्थ जीवन का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस उपलक्ष्य में उपवास किया जाता है और भगवान शिव के मंदिरों में दर्शन व पूजा-अर्चना की जाती है।   



देशभर में कई प्राचीन और चमत्कारी मान्यताओं वाले शिव मंदिर व शिवालय हैं। इसके साथ ही 12 ज्योतिर्लिंग हैं। ज्योतिर्लिंग वह स्थान है, जहां भगवान शिव ज्योति के रूप में प्रकट हुए और लिंग स्वरूप में स्थापित हैं। ये 12 ज्योतिर्लिंग देशभर में अलग-अलग राज्यों और शहरों में हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश के वाराणसी से लेकर मध्य प्रदेश के उज्जैन और महाराष्ट्र के नासिक का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।

इस महाशिवरात्रि के मौके पर अगर आप प्रसिद्ध शिव मंदिरों या ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का विचार बना रहे हैं तो कुछ बातें पहले से ही जान लें ताकि दर्शन आसानी से मिल जाएं और शिव मंदिरों की यात्रा भी सफल बन जाए।

Mahashivratri 2025 Planning To Visit Lord Shiva Temple Follow travel guide Famous Jyotirlinga yatra Travel Tip
त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि में कहां जाएं 

सबसे पहले तो वह मंदिर, या तीर्थ स्थान तय कर लें, जहां आप जाना चाहते हैं। यात्रा की योजना बनाने के लिए इस बात का ध्यान रखें कि आपका बजट कितना है और सफर के लिए आपको कितने दिन की छुट्टी मिल सकती है। यदि एक या दो दिन की छुट्टी है तो आसपास के शिव मंदिरों या ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पर जाने का निर्णय कर सकते हैं। 

पहले से यात्रा की प्लानिंग करें

महाशिवरात्रि के दिन मंदिरों में भारी भीड़ होती है, इसलिए पहले से यात्रा की योजना बनाएं। होटल और परिवहन की बुकिंग पहले ही कर लें, ताकि परेशानी न हो। अगर किसी तीर्थस्थान जैसे काशी या उज्जैन जा रहे हैं, तो वहां के विशेष नियमों और दर्शन समय की जानकारी प्राप्त करें।

Mahashivratri 2025 Planning To Visit Lord Shiva Temple Follow travel guide Famous Jyotirlinga yatra Travel Tip
काशी में भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला

मंदिर जल्दी पहुंचे

महाशिवरात्रि पर दर्शन करने के लिए मंदिर समय से पहले पहुंच जाएं। जल्दी मंदिर पहुंचेंगे तो कम भीड़ मिल सकती है और लंबी कतार में आपको अधिक समय बिताना नहीं पड़ेगा। सुबह या देर रात के समय दर्शन करना ज्यादा सुविधाजनक होता है, क्योंकि दिन में भीड़ बहुत बढ़ जाती है। कई मंदिरों में विशेष आरती और जलाभिषेक के लिए अलग समय निर्धारित होता है, इसलिए पहले से जानकारी लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Planning To Visit Lord Shiva Temple Follow travel guide Famous Jyotirlinga yatra Travel Tip
काशी में महाकुंभ का पलट प्रवाह - फोटो : अमर उजाला

यातायात नियम और भीड़ के लिए रहें तैयार

किसी प्रसिद्ध या प्राचीन मंदिरों के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो यहां अत्यधिक भीड़ की संभावना के चलते यातायात नियमों और मार्गों में बदलाव किए जा सकते हैं।  ट्रैफिक और दर्शन की लंबी कतारों के लिए तैयार रहें। बड़े शिव मंदिरों के आसपास महाशिवरात्रि के दिन ट्रैफिक जाम की संभावना रहती है, इसलिए वैकल्पिक मार्गों की जानकारी रखें। कई स्थानों पर निजी वाहनों की बजाए सार्वजनिक वाहनों से गंतव्य तक पहुंचना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसका विकल्प भी तलाश लें। VIP दर्शन या ऑनलाइन दर्शन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, अगर उपलब्ध हो।

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Planning To Visit Lord Shiva Temple Follow travel guide Famous Jyotirlinga yatra Travel Tip
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग - फोटो : instagram

मंदिर परिसर में नियम

कई मंदिरों में चमड़े की वस्तुएं, कैमरा और मोबाइल फोन ले जाना मना होता है, इसलिए इन्हें बाहर जमा करने की सुविधा की जानकारी रखें। मंदिर में साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed