फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर करना है गुजरात के ज्योतिर्लिंग के दर्शन, जानिए खर्च और सफर की पूरी डिटेल

Wed, 26 Feb 2025 06:13 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 26 Feb 2025 06:13 AM IST
सार

गुजरात के ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कैसे और कितने दिनों में कर सकते हैं, इसकी भी पूरी जानताकी दी जा रही है। गुजरात के दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए कितना खर्च आ सकता है, लेख में इसका भी संभावित अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Gujarat Jyotirlinga Tour From Somnath To Nageshwar jyotirlinga Ticket Price Distance
गुजरात के ज्योतिर्लिंग - फोटो : instagram

Mahashivratri 2025 Gujarat Jyotirlinga Tour : महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025  को मनाई जा रही है। इस दौरान आप भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए जा सकते हैं। देशभर में 12 ज्योतिर्लिंग हैं, जिसमें से दो गुजरात राज्य में हैं। अगर आप गुजरात के रहने वाले हैं या महाशिवरात्रि के आसपास के दिनों में गुजरात जा रहे हैं तो यहां स्थित दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करें।



हालांकि महाशिवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है, इसलिए पहले से बुकिंग करा कर ही यात्रा पर आएं।  यहां आपको गुजरात के दोनों शिवलिंग के बारे में विस्तार बताया जा रहा है। साथ ही गुजरात के ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कैसे और कितने दिनों में कर सकते हैं, इसकी भी पूरी जानताकी दी जा रही है। गुजरात के दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए कितना खर्च आ सकता है, लेख में इसका भी संभावित अनुमान लगाया गया है।

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग

सौराष्ट्र क्षेत्र के प्रभास पाटन में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग स्थित है और इसे 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला माना जाता है।

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग

गुजरात के द्वारका से लगभग 25 किलोमीटर दूर दारुकावन में नागेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थित है। 

महाशिवरात्रि के अवसर पर इन पवित्र स्थलों के दर्शन की योजना बनाते समय यात्रा की लागत और व्यवस्था पर विचार करना महत्वपूर्ण है।

Mahashivratri 2025 Gujarat Jyotirlinga Tour From Somnath To Nageshwar jyotirlinga Ticket Price Distance
गुजरात के ज्योतिर्लिंग - फोटो : instagram

कैसे पहुंचें सोमनाथ ज्योतिर्लिंग 

हवाई मार्ग

  • सोमनाथ से निकटतम हवाई अड्डा दीव है, जो सोमनाथ से लगभग 90 किलोमीटर दूर है। 
  • दीव से सोमनाथ तक टैक्सी या बस द्वारा पहुंचा जा सकता है, जिसकी लागत लगभग 2000 रुपये हो सकती है। 


रेल मार्ग

  • निकटतम रेलवे स्टेशन वेरावल है, जो सोमनाथ से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर है। 
  • वेरावल से सोमनाथ तक ऑटो या टैक्सी द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। 


सड़क मार्ग

गुजरात के प्रमुख शहरों जैसे अहमदाबाद या वडोदरा से सोमनाथ के लिए नियमित बस सेवाएं उपलब्ध हैं।

Mahashivratri 2025 Gujarat Jyotirlinga Tour From Somnath To Nageshwar jyotirlinga Ticket Price Distance
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग - फोटो : instagram

कहां ठहरें 

  • सोमनाथ मंदिर के आसपास बजट में होटल, लॉज और धर्मशालाएं उपलब्ध हैं। 
  • आप अपनी सुविधा और बजट के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं। 


सोमनाथ ज्योतिर्लिंग यात्रा का खर्च
 

  • परिवहन के आधार पर, यात्रा खर्च में अंतर हो सकता है। फ्लाइट, ट्रेन और बस का अलग-अलग किराया हो सकता है। जैसे दीव से सोमनाथ तक टैक्सी का खर्च लगभग दो हजार रुपये हो सकता है।
  • होटल या धर्मशाला के चयन और ठहरने की अवधि के अनुसार, प्रति दिन 500 रुपये से 2,000 रुपये तक का खर्च हो सकता है।
  • प्रति दिन लगभग 300 से 500 रुपये खाने-पीने में अनुमानित खर्च करना पड़ सकता है।
  • दो दिनों की सोमनाथ ज्योतिर्लिंग यात्रा के लिए 3,000 से ₹7,000 रुपये तक कुल संभावित खर्च हो सकता है, जो आपके चयनित विकल्पों पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Gujarat Jyotirlinga Tour From Somnath To Nageshwar jyotirlinga Ticket Price Distance
गुजरात के ज्योतिर्लिंग - फोटो : instagram

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग कैसे पहुंचें
 

  • द्वारका से नागेश्वर मंदिर की दूरी लगभग 25 किलोमीटर है। द्वारका से टैक्सी या बस द्वारा नागेश्वर तक पहुंचा जा सकता है। 
  • द्वारका में कई होटल और धर्मशालाएं उपलब्ध हैं, जहां से आप नागेश्वर मंदिर के लिए यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Gujarat Jyotirlinga Tour From Somnath To Nageshwar jyotirlinga Ticket Price Distance
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग - फोटो : instagram

कुल अनुमानित खर्च
 

  • द्वारका से नागेश्वर तक टैक्सी का एकतरफा किराया लगभग 500 से 1,000 रुपये हो सकता है।
  • द्वारका में होटल या धर्मशाला के चयन और ठहरने की अवधि के अनुसार, प्रति दिन 500 से 2,000 रुपये तक का खर्च हो सकता है।
  • प्रति दिन भोजन में लगभग 300 से 500 तक का खर्च अनुमानित है।
  • नागेश्वर ज्योतिर्लिंग की दो दिन की यात्रा में दो हजार  से 5000 रुपये तक खर्च हो सकता है, जो आपके चयनित विकल्पों पर निर्भर करेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed