फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां काली के नाम पर पड़ा है इस शहर का नाम, जानिए यहां के प्रसिद्ध मंदिरों की जानकारी

Fri, 20 Mar 2020 11:21 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Fri, 20 Mar 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
kolkata dakshineswar kali temple and kalighat temple history significance and importance
देवी भगवती के अलग- अलग रुपों की पूरी दुनिया में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। कोलकाता, जो कि पश्चिम बंगाल की राजधानी है, यहां पर मुख्य रुप से मां काली की अराधना की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि कोलकाता का नाम मां काली के नाम पर ही पड़ा है। कोलकाता को मां काली के निवास स्थान के रुप में भी जाना जाता है। यहां पर मां काली के 2 प्रमुख प्रसिद्ध मंदिर हैं। आइ्ए, आज जानते हैं, मां काली के निवास स्थान कोलकाता के इन प्रसिद्ध मंदिरों के बारें में...

 
kolkata dakshineswar kali temple and kalighat temple history significance and importance
दक्षिणेश्वर काली मंदिर 
  • दक्षिणेश्वर काली मंदिर हुगली नदी के तट पर बसा है और यह मंदिर माता के 51 शक्तिपीठों में से हैं। मान्यताओं के अनुसार जब विष्णु भगवान ने मां सती के शव के टुकड़े किए थे तब इस स्थान पर माता की दाएं पांव की चार उंगलियां गिरी थीं। इस मंदिर को मां काली का दिव्य धाम भी कहा जाता है। भक्तों के लिए यह स्थान किसी सिद्ध स्थान से कम नहीं है। भारत के महानतम देवी तीर्थों में दक्षिणेश्वर काली मंदिर की गणना की जाती हैं।


 
kolkata dakshineswar kali temple and kalighat temple history significance and importance

दक्षिणेश्वर काली मंदिर दो मंजिला मंदिर है और नौ गुंबदों पर बना हुआ है। इन गुंबदों पर खड़े लगभग सौ फीट ऊंचे मंदिर के गर्भगृह में मां काली की सुंदर मूर्ति है और यहां काली मां की मूर्ति लेटे हुए भगवान शिव की छाती पर खड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kolkata dakshineswar kali temple and kalighat temple history significance and importance
कालीघाट मंदिर 
  • कालीघाट मंदिर कोलकाता में काली मां का दूसरा सिद्ध मंदिर है। यहां की काली प्रतिमा मुख काले पत्थरों से निर्मित है। जिह्वा, हाथ और दांत सोने से मढ़े हुए हैं। यह जगह काली मां के भक्तों के लिए सबसे बड़ा मंदिर है।
विज्ञापन
kolkata dakshineswar kali temple and kalighat temple history significance and importance
इन मंदिरो में तांत्रिको का लगा रहता है ताता
  • कोलकाता के ये दोनों मंदिर तांत्रिकों के लिए काफी महत्वपूर्ण तीर्थ है और उनका यहां साल भर आना-जाना लगा रहता है। यहां सैकड़ों तांत्रिक पूरे भारत से आ कर काली मां की पूजा करते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed