फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्य प्रदेश के ओरछा की ये ऐतिहासिक इमारतें देख भूल जाएंगे महलों को, वास्तुकला का है बेहतरीन नमूना

Fri, 20 Mar 2020 09:22 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Fri, 20 Mar 2020 09:22 AM IST
विज्ञापन
travel trip to madhya pradesh small town orchha history beautiful historical buildings and forts

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में स्थित एक जगह है ओरछा, जो खूबसूरत इतिहास से भरा हुआ है। एक समय में ओरछा शक्तिशाली बुंदेला राजपूतों की राजधानी हुआ करता था। ओरछा महलों, मंदिरों, किलों के साथ बेतवा नदी के लिए भी मशहूर है। आइए, आज जानते हैं, इस शांत-सुंदर और ऐतिहासिक जगह ओरछा के बारें में। 

travel trip to madhya pradesh small town orchha history beautiful historical buildings and forts
श्रीराम को भगवान नहीं राजा कहा जाता है
  • ओरछा शायद दुनिया का ऐसा एक मात्र स्थान है, जहां श्रीराम को भगवान नहीं राजा कहा जाता है। ओरछा की रानी भगवान राम की भक्त थीं। उनकी भक्ति को देखते हुए राजा ने श्रीराम का मंदिर ओरछा में बनवाने का निर्णय लिया। राजा ने अयोध्या से श्रीराम की मूर्ति मंगवाई और इसे मंदिर का निर्माण होने तक महल में स्थापित करवा दिया। लेकिन जब मंदिर का निर्माण हुआ और मूर्ति स्थापना का समय आया तो मूर्ति महल से हिलाई ही नहीं जा सकी। लाख कोशिशों के बाद भी जब कोई मूर्ति नहीं उठा सका तो राजा ने इसे भगवान की इच्छा माना और महल को ही मंदिर बना दिया गया।
travel trip to madhya pradesh small town orchha history beautiful historical buildings and forts
बुंदेलखंड के राजाओं के शौर्य का प्रतीक
  • ओरछा का किला बुंदेलखंड के राजाओं के शौर्य का प्रतीक है। ये विशाल किला राजा छत्रसाल और उनकी बेटी मस्तानी की याद दिलाता है। यहां होनेवाले लाइट शो में भी बुंदेलों की वीरता की गाथा देखी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
travel trip to madhya pradesh small town orchha history beautiful historical buildings and forts
प्रतीकात्मक तस्वीर
वास्तुकला का बेहतरीन नमूना
  • जहांगीर महल बुंदेलखंडी वास्तुकला का बेहतरीन नमूना है। इसके खुले गलियारे, पत्थरों वाली जालियां, वास्तुशिल्प और दीवारों पर की गई कलाकृति, जानवरों की मूर्तियां जैसे कई हुनर देखे जा सकते हैं। यहां कई ऐतिहासिक घटनाएं घटीं, जिन्होंने उस काल के हिंदूस्तान को कई रूपों में प्रभावित किया। कई टीवी सीरियल और फिल्मों की शूटिंग इस किले में हो चुकी है।
विज्ञापन
travel trip to madhya pradesh small town orchha history beautiful historical buildings and forts
प्रतीकात्मक तस्वीर
कैसे पहुंचे ओरछा
  • ग्वालियर से ओरछा की दूरी 120 किलोमीटर है और उत्तर प्रदेश स्थित झांसी से करीब 16 किलोमीटर। ओरछा झांसी-खजुराहो मार्ग पर स्थित है और बस सेवाओं द्वारा ओरछा और झांसी आपस में जुड़े हैं। दिल्ली, ग्वालियर और वाराणसी से ओरछा के लिए बस सेवा भी है। ओरछा का नजदीकी एयर पोर्ट है खजुराहो। यह एयरपोर्ट दिल्ली सहित देश के बड़े शहरों से फ्लाइट से जुड़ा है। ओरछा का नजदीकी रेलवे मुख्यालय है झांसी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed