फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वादिष्ट मिठाइयां जो इन राज्यों को देती हैं अलग पहचान, आप भी चख आइए स्वाद

Mon, 08 Apr 2019 03:49 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 08 Apr 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
know about famous and delicious desert in india

भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में मीठा खाने के शौकीन लोग हैं और रिवाज है। इसी कारण मिठाई में बहुत सारी वैराइटी मिलती हैं। हर एक जगह अपने स्वाद के लिए जाना जाता है और अलग पहचान होती है। खास बात यह है कि भारत में त्योहारों पर अलग, शादी में अलग और खाने काबद दी जाने वाली मिठाई अलग-अलग होती है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत के किन शहरों में कौन सी मिठाई फेमस है। 

know about famous and delicious desert in india

संदेश, पश्चिम बंगाल
बंगाल पूरे विश्व में मिठाई के लिए जाना जाता है। खासतौर पर बंगाल को संदेश मिठाई के लिए जाना जाता है। यहां संदेश के कई अलग-अलग वैराइटी हैं। जिसमें सबसे ज्यादा फेमस नोलेन गुरेर संदेश है। जिसे गुड़ और खजूर के साथ तैयार किया जाता है। 

know about famous and delicious desert in india

मलाइयो, उत्तर प्रदेश
यूपी के खासतौर पर वाराणसी में बहुत ही लोकप्रिय डेजर्ट है मलाइयो। क्रीमी डेजर्ट पसंद करने वालों को इसका स्वाद बहुत भाता है। तपती गर्मी में ठंडक का एहसास कराने के लिए ये बढ़िया डेजर्ट है। मिल्क क्रीम को फेटते हुए उसका फोम रूप मलाइयो है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about famous and delicious desert in india

बेबिन्का, गोवा
इस मिठाई में सात लेयर्स होते हैं जो आटे, चीनी, मक्खन, अंडे और कोकोनट मिल्क से बनाया जाता है। बेबिन्का को गोवा के ज्यादातर सेलिब्रेशन में सर्वे किया जाता है। पार्टी और ड्रिंकिंग के बीच वक्त निकालकर इस मिठाई को जरुर ट्राई करें। इसके अलावा आप छत्तीसगढ़ की देहरोरी मिठाई ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने में कम से कम 1 दिन लग जाते हैं। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। 

विज्ञापन
know about famous and delicious desert in india

घेवर, राजस्थान
राजस्थान का पसंदीदा घेवर खासतौर पर रक्षाबंधन और तीज में बनाया जाता है। मक्खन, चीनी से तैयार घेवर का स्वाद एक बार चखने के बाद उसके दीवाने हो जाएंगे। इसके अलावा आप ओडिशा का छेना पोडा ट्राई कर सकते हैं। चीज लवर्स को ओडिशा का ये डेजर्ट बहुत भाता है। जो बेक्ड चीज होता है जिसमें बहुत सारा काजू और किश्मिश होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed