Shiva Parvati Ki Puja Kahan Karen: कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक मानी जाती है। यह पर्व खासतौर पर सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ व्रत रखती हैं। कई स्थानों पर कजरी तीज के अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने की परंपरा भी निभाई जाती है।
{"_id":"6a89487fb109a2752009c957","slug":"kajari-teej-2026-5-famous-shiva-temples-for-auspicious-lord-shiv-parvati-worship-2026-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कजरी तीज 2026: तीज पर यहां करें शिव-पार्वती के दर्शन, पूरी होती है मनोकामना!","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
कजरी तीज 2026: तीज पर यहां करें शिव-पार्वती के दर्शन, पूरी होती है मनोकामना!
Sat, 29 Aug 2026 12:39 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:39 PM IST
सार
5 Famous Shiva Temples: कजरी तीज पर मंदिर जाकर पूजा करने की योजना बना रहे हैं, तो 5 प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जानना आपके लिए उपयोगी हो सकता है। यहां दर्शन और पूजा के साथ-साथ त्योहार की आध्यात्मिक अनुभूति भी खास हो सकती है।
विज्ञापन
कजरी तीज शिव मंदिर
- फोटो : Ai
काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी
- वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में शामिल है।
- सावन और अन्य शिव पर्वों की तरह तीज के अवसर पर भी श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन और पूजा को विशेष मान्यता देते हैं।
- काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और बनारस घूमने के लिए दो दिन का समय पर्याप्त है।
- कम छुट्टियों और कम पैसों में आसानी से बनारस घूमने जा सकते हैं।
महाकाल उज्जैन
- फोटो : istock
महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन
- उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के प्रमुख धामों में से एक है।
- यहां शिव आराधना का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।
- कजरी तीज पर शिव-पार्वती की पूजा करने वाले श्रद्धालु इस धाम में दर्शन की इच्छा रखते हैं।
- मध्य प्रदेश में महाकालेश्वर के साथ ही ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग भी है।
- दोनों धामों के दर्शन के लिए जा सकते हैं और तीज पर शिव पूजन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमनाथ मंदिर
- फोटो : instagram
सोमनाथ मंदिर, गुजरात
- गुजरात का सोमनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है।
- समुद्र किनारे स्थित यह मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ अपनी भव्य वास्तुकला के लिए भी प्रसिद्ध है।
- तीज से पहले रक्षाबंधन की छुट्टी और वीकेंड मिल रहा है।
- तीन से चार दिन की छुट्टी में गुजरात के सोमनाथ मंदिर की यात्रा आसानी से की जा सकती है।
विज्ञापन
बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग
- फोटो : instagram
बैद्यनाथ धाम, देवघर
- झारखंड का बाबा बैद्यनाथ धाम भी भगवान शिव के प्रमुख तीर्थों में गिना जाता है।
- यहां शिव भक्तों की बड़ी संख्या पहुंचती है।
- बैद्यनाथ धाम 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।
- यहां धार्मिक अवसरों पर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।