फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Caves: इस बार घूमें भारत की मशहूर गुफाएं, अद्भुत नजारों संग जानें यहां की रोचक कहानियां

Fri, 11 Mar 2022 12:41 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 11 Mar 2022 12:41 PM IST
विज्ञापन
Indian Caves Travel Guide Beautiful And Famous Caves in India
खंडगिरि गुफाएं - फोटो : Istock

भारत में घूमने के लिए कई पर्यटन स्थल हैं। यहां देखने लायक कई जगहें हैं, जहां आप सुकून के पल बिता सकते हैं, तो मौज- मस्ती भी कर सकते हैं। भारतीय ऐतिहासिक जगहों की जाकर इतिहास में झांक सकते हैं तो वहीं पहाड़ों, झरनों आदि की प्राकृतिक खूबसूरती को निहार सकते हैं। रोमांटिक जगहों से लेकर एडवेंचर ट्रिप का लुत्फ भी उठा सकते हैं। घूमने के शौकीन लोग हर बार कोई न कोई अलग और खास जगह की तलाश में रहते हैं। समुद्र से लेकर पहाड़ों से घिरे देश की गुफाएं भी प्रसिद्ध हैं। हालांकि गुफाओं के नाम पर लोग मात्र अजंता और एलोरी की गुफा के बारे में ही जानते हैं लेकिन भारत में कई अन्य मशहूर गुफाएं भी हैं। इस बार अलग नजारों की चाह है तो देश की रहस्यमयी गुफाओं को घूम सकते हैं। इस गुफाओं की सुंदरता आपको आकर्षित करेगी तो वहीं यहां कि रहस्यमयी कहानियों को जान आप रोमांचित हो उठेंगे। अगली स्लाइड्स में जानिए भारत की मशहूर और खूबसूरत गुफाओं के बारे में।

Indian Caves Travel Guide Beautiful And Famous Caves in India
खंडगिरि गुफाएं - फोटो : facebook/BARKHA.VIRGO

खंडगिरि गुफा, उड़ीसा

उड़ीसा के भुवनेश्वर जिले के पास खंडगिरि गुफाएं हैं। यहां 15 अद्भुत और रहस्यमयी गुफाएं हैं। कहा जाता है कि राजा खावेल के शासन काल में इन गुफाओं का इस्तेमाल होता था। भुवनेश्वर की इन मशहूर गुफाओं में सबसे जरूरी गुफा का नाम अनंत गुफा है। इस गुफा में महिलाएं, एथलीट और हाथियों को दर्शाया गया है। 

Indian Caves Travel Guide Beautiful And Famous Caves in India
बादामी गुफाएं - फोटो : facebook/hewinsphotography/

बादामी गुफा, कर्नाटक

कर्नाटक के उत्तरी भाग में बागलकोट जिले के बादामी में स्थित इन गुफाओं का धार्मिक महत्व है। बादामी गुफाएं चार है, जिनका इतिहास 6ठी और 7वीं ई पुराना है। इनमें से तीन गुफाओं में ब्राह्मणवादी मंदिर बने हैं और चौथी गुफा में जैन मंदिर स्थित है। गुफा में सुंदर मूर्तियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Caves Travel Guide Beautiful And Famous Caves in India
उंडवल्ली गुफा - फोटो : facebook/GovindParasRamVyas

उंडवल्ली गुफा, आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर कृष्णा नदी के तट पर उंडवल्ली गुफा स्थित है। राॅक-कट वास्तुकला के इस बेहतरीन नजारों वाली गुफा को ठोस बलुआ पत्थर से तराश कर बनाया गया था, जिसे विष्णिकुंडिन राजाओं को समर्पित किया गया। इस गुफा में भगवान विष्णु की मूर्ति है, जो वैराग्य मुद्रा में है।

विज्ञापन
Indian Caves Travel Guide Beautiful And Famous Caves in India
बोर्रा गुफाएं - फोटो : facebook/shweta.t.rajpal

बोर्रा गुफा

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से लगभग 90 किलोमीटर दूर बोर्रा गुफाएं हैं, जो हजारों साल पुरानी हैं। इन गुफाओं को 1807 में ब्रिटिश भूविज्ञानी विलियम किंग ने तलाश किया था। इस गुफा में प्राकृतिक शिवलिंग है, जहां आसपास के गांवों के लोग आकर पूजा करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed