फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

March Travel Tips: मार्च में घूमने का है प्लान तो ये खूबसूरत डेस्टिनेशन हैं बेहतर विकल्प

Wed, 09 Mar 2022 01:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 09 Mar 2022 01:27 PM IST
विज्ञापन
March Travel Tips These Beautiful Tourist Destinations in March
मार्च ट्रैवल टिप्स - फोटो : pixabay

घूमने का शौक रखने वालों को छुट्टी, मौके और बेहतर पर्यटन स्थलों की तलाश होती है। मार्च महीने में आपको छुट्टी भी मिल रही है और मौका भी। होली वीकेंड के दौरान पड़ने के कारण आपको चार दिन घूमने का मौका मिल सकता है। ऐसे में अगर आप होली घर पर न मनाकर दोस्तों या परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो अपना सामान पैक कर लीजिए। लेकिन सवाल है कि होली में घूमने के लिए कहां जाएं? मार्च के महीने में न तो अधिक सर्दी होती है और न ही कड़कती गर्मी। ऐसे में इस महीने आप कई जगहों पर जाकर सुकून के पल बिता सकते हैं। अगर दूसरी जगहों की होली में शामिल होना चाहते हैं तो उन शहरों में जाएं जहां का होली उत्सव मशहूर है। वहीं अगर आप सुकून और शांति की तलाश में हैं तो दोस्तों या पार्टनर के साथ भारत की चार जगहों पर मार्च महीने में ट्रिप प्लान करें। यह रही मार्च में घूमने लायक बेस्ट जगहें।

March Travel Tips These Beautiful Tourist Destinations in March
ऋषिकेश - फोटो : facebook

ऋषिकेश

सुकून के पल बिताने के लिए उत्तराखंड का ऋषिकेश आपके लिए बेहतर विकल्प है। यहां आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ प्राकृतिक सुंदरता को एंजाॅय कर सकते हैं। ऋषिकेश में आपको कई सारी एक्टिविटीज का लुत्फ उठाने को भी मिल सकता है।

March Travel Tips These Beautiful Tourist Destinations in March
तवांग - फोटो : Pixabay

तवांग

अरुणाचल प्रदेश का तवांग शहर खूबसूरती और शांति दोनों ही मामलों में बेहतरीन है। मार्च में घूमने के लिए तवांग अच्छी जगह है। इस मौसम में यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। घूमने के लिए तवांग में कई मठ और अन्य दार्शनिक स्थल भी मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
March Travel Tips These Beautiful Tourist Destinations in March
शिलांग - फोटो : istock

शिलांग

मार्च में आप मेघालय की राजधानी शिलांग भी जा सकते हैं। घूमने के लिए यह शहर खूबसूरत होने के साथ ही रिलेक्स करने के लिए भी बेहतर है। शिलांग को म्यूजिकल कैपिटल भी कहते हैं।

विज्ञापन
March Travel Tips These Beautiful Tourist Destinations in March
हैवलॉक द्वीप - फोटो : Facebook/MY Portblair

हैवलॉक द्वीप

सुकून और शांति पसंद है और रोज की भागदौड़ भरी जिंदगी से निकल कर कुछ आराम चाहते हैं तो हैवलॉक द्वीप जा सकते हैं। यह भी रिलेक्स होने के लिए बेहतरीन जगह है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed