फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2022: साल 2022 में मिलेंगी इतनी लंबी छुट्टियां, जानें किस महीने में ट्रिप कर सकते हैं प्लान

Sat, 01 Jan 2022 01:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 01 Jan 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
holiday list 2022 in india long holidays in year 2022 know which months you can plan trip
छुट्टियों की सूची 2022 - फोटो : Istock

साल 2022 की शुरुआत हो गई है। इस साल 16 राजपत्रित अवकाश और 30 अन्य अवकाश हैं। नए साल में कुल 14 सरकारी छुट्टियां हैं। इनमें गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, क्रिसमस, बुद्ध पूर्णिमा, दशहरा, दिवाली, गुड फ्राइडे, गुरु नानक जयंती, ईद उल फितर, ईद एल जुहा, महावीर जयंती, मुहर्रम और पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन शामिल हैं। वहीं सरकार ने 12 वैकल्पिक छुट्टियां दी है। इसमें रामनवमी और होली शामिल है। जिन लोगों ने नए साल में किसी तरह का ट्रिप प्लान किया है या साल 2022 में कहीं यात्रा करने की इच्छा रखते हैं उनके मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि साल 2022 में कब-कब लंबी छुट्टियां मिल सकती हैं? जनवरी से लेकर दिसंबर तक में किस महीने में कितनी छुट्टियां हैं और सबसे ज्यादा अवकाश आप कब ले सकते हैं? इन सभी सवालों के जवाब यहां दिए जा रहे हैं। जानिए साल 2022 में किस महीने में हाॅलीडे का काॅम्बो मिलेगा, ताकि आप लंबी छुट्टियां कर सकते हैं प्लान।

holiday list 2022 in india long holidays in year 2022 know which months you can plan trip
छुट्टियों की सूची 2022 - फोटो : istock

साल भर की छुट्टियां 

साल 2022 की छुट्टियों की लिस्ट 

26 जनवरी, बुधवार: गणतंत्र दिवस 

14 अप्रैल, गुरुवार: महावीर जयंती

15 अप्रैल, शुक्रवार: गुड फ्राइडे

3 मई, मंगलवार: ईद-उल-फितर

16 मई, सोमवार: बुद्ध पूर्णिमा

10 जुलाई, रविवार: बकरी ईद (ईद उल जुहा)

9 अगस्त, मंगलवार: मुहर्रम

15 अगस्त, सोमवार: स्वतंत्रता दिवस

2 अक्टूबर रविवार: गांधी जयंती

5 अक्टूबर, बुधवार: दशहरा

9 अक्टूबर, रविवार: ईद-ए-मिलाद

24 अक्टूबर, सोमवार: दिवाली

8 नवंबर, मंगलवार: गुरु नानक जयंती

25 दिसंबर, रविवार: क्रिसमस

holiday list 2022 in india long holidays in year 2022 know which months you can plan trip
छुट्टियों की सूची 2022 - फोटो : Pixabay

सबसे ज्यादा छुट्टियां किस महीने में 

सबसे ज्यादा सरकारी छुट्टियां अक्टूबर में हैं। गांधी जयंती से लेकर दशहरा, दिवाली और ईद ए मिलाद भी अक्टूबर 2022 में पड़ेगा। इसके अलावा अब जान लीजिए हाॅलीडे कांबो आपको किन किन महीनों में मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
holiday list 2022 in india long holidays in year 2022 know which months you can plan trip
छुट्टियों की सूची 2022 - फोटो : Pixabay
किस महीने में वीकेंड कॉम्बो

मार्च में वीकेंड का कॉम्बो- 

18 मार्च को होली है, ये सरकार के वैकल्पिक छुट्टियों की लिस्ट में है। इस बार होली में आपको दो दिन की छुट्टियां और मिलेगी। शुक्रवार को होली है और उसके अगले दिन शनिवार और रविवार है। ऐसे में जो लोग घर से दूर रहते हैं वह परिवार के साथ होली मना सकते हैं। 
विज्ञापन
holiday list 2022 in india long holidays in year 2022 know which months you can plan trip
छुट्टियों की सूची 2022 - फोटो : pixabay

अप्रैल में लंबी छुट्टियां-

अप्रैल में केंद्र कर्मचारी छुट्टियां दो हैं। एक 14 अप्रैल को महावीर जयंती और अगले ही दिन 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे होगा। खास बात ये हैं कि ये दोनों छुट्टियां  गुरुवार और शुक्रवार को हैं। इसके बाद वीकेंड है। आपको लगातार चार दिन की छुट्टी मिलेगी। इन चार दिन के अवकाश में आप कोई ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed