फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Famous Places in Bhopal: भोपाल के मशहूर पर्यटन स्थलों की दो दिन में करें सैर, वीकेंड बन जाएगा मजेदार

Mon, 26 Jun 2023 01:58 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 26 Jun 2023 01:58 PM IST
विज्ञापन
Famous Places in Bhopal Tourist Places Must Visit Know Route Ticket Travel Detail in Hindi
bhopal Tourist Places - फोटो : amar ujala

Famous Places in Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। भोपाल को झीलों की नगरी कहा जाता है। इस शहर में कई खूबसूरत झीलें हैं, जिसमें बड़ा तालाब और छोटा तालाब सबसे लोकप्रिय हैं।



पर्यटकों के लिए भोपाल में घूमने के कई बेहतरीन विकल्प मिल जाएंगे। पर्यटन स्थल को लेकर भोपाल बहुत समृद्ध है। भोपाल में भीमबेटका, शहीद भवन, बिड़ला मंदिर, वन विहार, वाटर पार्क और डीबी माॅल आदि जगहें ऐसी हैं, जो स्थानीय लोगों से लेकर दूसरे शहरों व राज्यों से आए पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

अगर आप दो दिन की छुट्टी में भोपाल घूमने की योजना बना रहे हैं तो यहां के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं। यहां भोपाल के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।

Famous Places in Bhopal Tourist Places Must Visit Know Route Ticket Travel Detail in Hindi
Upper Lake Bhopal - फोटो : facebook

बड़ा तालाब

भोपाल में स्थित बड़ा तालाब घूमने के बाद आप समझ जाएंगे कि इस शहर को यूं ही झीलों की नगरी नहीं कहते हैं। यह भोपाल की सबसे महत्वपूर्ण और पुरानी झील है। राजा भोज ताल के नाम पर इस झील का नाम भोजताल लेक पड़ा है।  झील के ऊपर एक ब्रिज बना है, जो पर्यटकों के लिए सेल्फी पाइंट हैं। झील के पास कमला पार्क नाम का खूबसूरत गार्डन है, जहां बैठकर शाम का सुंदर दृश्यों को लुत्फ उठा सकते हैं। बड़ा तालाब झील सुबह 6 बजे से रात 7 बजे तक खुली रहती है।

Famous Places in Bhopal Tourist Places Must Visit Know Route Ticket Travel Detail in Hindi
राष्ट्रीय उद्यान - फोटो : Facebook

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान

बड़ा तालाब से कुछ ही दूरी पर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल स्थित है। इस पर्यटन स्थल पर विदेशी फूलों के साथ ही जीवों की कई प्रजातियां देखने को मिल सकती है। एडवेंचर और प्रकृति प्रेमियें के लिए यह जगह बेस्ट है। सुबह 7 बजे से रात 7 बजे तक वन विहार में घूम सकते हैं। प्रति व्यक्ति वन विहार का टिकट 15 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 200 रुपये है। मंगलवार को वन विहार बंद रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Places in Bhopal Tourist Places Must Visit Know Route Ticket Travel Detail in Hindi
सांची के स्तूप - फोटो : सोशल मीडिया

सांची स्तूप

भोपाल में विश्व प्रसिद्ध सांची स्तूप बना हुआ है। यह देश के सबसे प्रसिद्ध बौद्ध स्मारकों में से एक है, जिसका निर्माण तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में मौर्य राजवंश के महान सम्राट अशोक के शासनकाल में हुआ था। इस स्तूप के विशाल गुंबद में एक केंद्रीय तिजोरी है, जिसमें भगवान बुद्ध के अवशेष रखे गए हैं। सांची स्तूप सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहता है। इस घूमने के लिए प्रवेश शुल्क 10 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 250 रुपये है।

विज्ञापन
Famous Places in Bhopal Tourist Places Must Visit Know Route Ticket Travel Detail in Hindi
bhimbetka caves - फोटो : Facebook

भीमबेटका गुफाएं

भोपाल से लगभग 45 किलोमीटर दक्षिण में भीमबेटका गुफाएं हैं, जिसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है। 30000 साल पुरानी इन गुफाओं को महाभारत के भीम से संबंधित बताया जाता है। इसलिए इसका नाम भीमबेटका पड़ा है। गुफाओं के अंदर सुंदर चट्टानें, घने व हरे-भरे पेड़-पौधे प्राकृतिक खूबसूरती का अनुभव कराते हैं। भीमबेटका गुफाएं घूमने के लिए टिकट 10 रुपये का है और सुबह 7 से शाम 6 बजे तक एंट्री होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed