Cheap Market In Faridabad: दिल्ली की सरोजनी बाजार, पालिका मार्केट और चांदनी चौक काफी मशहूर है। यहां सस्ते कपड़े और कम पैसों में सामान मिल जाता है। दिल्ली-एनसीआर या आसपास के शहरों में रहने वाले लोग सस्ती बाजारों का जिक्र होते ही सबसे पहले सरोजनी मार्केट और चांदनी चौक को याद करते हैं। हालांकि दिल्ली के पड़ोसी जिले फरीदाबाद में भी कम दामों में कपड़े आसानी से मिल जाते हैं।
Cheap Market: दिल्ली के पड़ोसी जिले में हैं ऐसे बाजार, जहां 100 रुपये में जींस और 50 रुपए में मिल जाती है शर्ट
फरीदाबाद एनआईटी प्लेस
इस शहर में फरीदाबाद एनआईटी प्लेस नाम का बाजार है, जो दिल्ली एनसीआर में भी मशहूर है। इस बाजार में महंगे और ब्रांडेड कपड़े सस्ते दामों में मिल जाएंगे। कम पैसों में ब्रांडेड कपड़े आसानी से खरीद सकते हैं। इसके अलावा भी जरूरत की चीजें आसानी से यहां मिल जाएंगीं।
बल्लभगढ़ बाजार
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ मार्केट में हर छोटी से बड़ी चीज मौजूद रहती है। खास बात ये है कि इस बाजार में सामान का दाम कम होता है। ऐसे में जो लोग बजट में अनोखी चीजों को खरीदना चाहते हैं वह बल्लभगढ़ बाजार जा सकते हैं।
ओल्ड फरीदाबाद
ओल्ड फरीदाबाद मार्केट सबसे पुराना और सबसे बड़ा मार्केट है। यह फरीदाबाद की सबसे किफायती बाजारों में से एक है। इस मार्केट में घर के लिए कुछ छोटे बड़े सामान सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। इस बाजार में कार से न जाएं, यहां पार्किंग के लिए मुश्किल हो सकता है।
सेक्टर 15 बाजार
फरीदाबाद का सेक्टर 15 बाजार सबसे पॉश बाजारों में गिना जाता है। इस बाजार में कपड़े, मोबाइल और अन्य गैजेट्स कम पैसों में खरीद सकते हैं। यहां आपको सब कुछ सही दामों में मिल जाएगा।