फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dev Deepawali 2022: देव दीपावली में शामिल होने जा रहे बनारस, तो इस तरह बनाएं यात्रा की योजना

Sun, 06 Nov 2022 04:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 06 Nov 2022 04:11 PM IST
विज्ञापन
Dev Deepawali 2022 Varanasi Know How to Plan Trip to Visit Banaras for Dev Deepawali
बनारस की देव दीपावली - फोटो : istock

Dev Deepawali 2022: दीपावली एक ऐसा पर्व है जो सबको उत्साहित करता है लेकिन दीपावली के पश्चात छठ और देव दीपावली जैसे महापर्व लोगों में उमंग भर देते है। दीपावली के 15 दिन बाद ही देव दीपावली आरंभ हो जाती है। इस वर्ष 7 नवंबर को देव दीपावली मनाई जा रही है। इसे देवताओं की दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। इसे मुख्य रूप से देवताओं के स्थल काशी में मनाया जाता है। इस उत्सव को मनाने का उद्देश्य बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाना है। इसे मनाने के लिए काफी मात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ती है। जगह-जगह से लोग वाराणसी में घाटों पर दिए जलाने आते हैं। लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। इस दिन भक्त गण गंगा में स्नान करते हैं। मान्यता है कि गंगा में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और सद्बुद्धि की प्राप्ति होती है। स्नान के बाद भगवान शिव की पूजा की जाती है और शाम को घाटों पर दिए जलाए जाते है। अगर आप भी देव दीपावली के अवसर पर वाराणसी जा रहे हैं और इस उत्सव में शामिल होना चाहते हैं, तो यहां आपको बनारस यात्रा के लिए जरूरी जानकारी दी जा रही हैं।

Dev Deepawali 2022 Varanasi Know How to Plan Trip to Visit Banaras for Dev Deepawali
बनारस - फोटो : istock

देव दीपावली की तैयारी

पिछले कुछ वर्षों से देव दीपावली के मौके पर कोरोना के बादल मंडरा रहे थे, परंतु अब की बार पर्यटन उद्योगों ने भी राहत की सांस ली है। इस पर्व के लिए लोगो ने एडवांस बुकिंग करवानी शुरू कर दी है। होटल से लेकर गेस्ट हाउस तक की बुकिंग जोरो से हो रही है। हालांकि चौंकाने की बात यह है कि गंगा घाटों की खूबसूरती देखने के लिए लोग मुंह मांगी कीमत देने के लिए भी तैयार हैं। छोटी नावों की 20 से 25 हजार रुपये में बुकिंग हो रही है।

Dev Deepawali 2022 Varanasi Know How to Plan Trip to Visit Banaras for Dev Deepawali
बनारस का सफर - फोटो : istock

कैसे हों देव दीपावली में शामिल?

देव दीपावली के उत्सव में शामिल होने के लिए आप बस, ट्रेन या फ्लाइट सेवा के माध्यम से वाराणसी पहुंच सकते हैं। कम पैसों में यात्रा करनी है तो दिल्ली से लगभग 1000 रुपये में आपको वाराणसी का टिकट मिल जाएगा। यहां से आप स्थानीय टैक्सी या बसों के जरिए गंगा घाट और बनारस के अन्य पर्यटन स्थलों को देखने के लिए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dev Deepawali 2022 Varanasi Know How to Plan Trip to Visit Banaras for Dev Deepawali
काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन - फोटो : istock

बनारस के घाट

देव दीपावली के लिए काशी जा रहे हैं तो गंगा घाट जरूर जाएं। लाखों दीयों की जगमगाहट घाट की रौनक को बढ़ा देगी। घाटों के अलावा भी इस शहर में कई ऐसी जगहें है जो घूमने के लिहाज से काफी अच्छे है जिसमें नया विश्वनाथ मंदिर शामिल है। इसकी खासियत यह है कि यह सात अलग-अलग मंदिरों से मिलकर बना है जोे एक बड़े परिसर का निर्माण करते हैं।

विज्ञापन
Dev Deepawali 2022 Varanasi Know How to Plan Trip to Visit Banaras for Dev Deepawali
चुनार का किला - फोटो : facebook

बनारस के पर्यटन स्थल

विश्वनाथ मंदिर के बाद चुनार का किला घूमने जा सकते हैं। यहां वास्तुकला का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। पास में ही दुर्गा मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। बनारस का नेपाली मंदिर प्राचीन मंदिरों में से एक है। इस मंदिर की खास बात यह है कि इसका निर्माण लकड़ी, पत्थर और टेराकोटा की नक्काशी से हुआ है। वहीं शिवाला घाट जाकर आप नाव से मंदिर के परिसर का भ्रमण कर सकते हैं। रामनगर किला में तलवार, कपड़े, पालकी और अन्य ऐतिहासिक कलाकृतियों के बड़े संग्रह के साथ एक बड़ा संग्रहालय है। इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए बेहतर विकल्प है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed