फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रि में डांडिया खेलने के लिए हो जाएं तैयार, दिल्ली की इन जगहों पर होता है जबरदस्त कार्यक्रम

Fri, 27 Sep 2019 09:49 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 27 Sep 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
dandiya places in delhi

नवरात्रि का त्योहार आने में बस अब कुछ ही दिन बाकी हैं। नवरात्रि के त्योहार को बड़े ही जोऱो-शोरो से मनाया जाता है। साथ ही नवरात्रि के समय में लोग डांडिया खेलकर इस त्योहार काे और भी खास बना देते हैं। अगर आप भी इस बार नवरात्रि के दौरान डांडिया खेलना चाहते हैं , लेकिन आपको यह नहीं पता है कि डांडिया नाइट का आयोजन कहां-कहां होता है तो परेशान मत होइए। आज हम आपको दिल्ली की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कि डांडिया नाइट बेहद मशहूर है। दिल्ली में ऐसी कई जगह हैं जहां पर हर साल डांडिया नाइट का आयोजन किया जाता है। यहां की डांडिया नाइट में कई जानी-मानी हस्तियां और गायक शामिल होते हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं यह जगह। 

dandiya places in delhi
डांडिया - फोटो : social media
चाणक्यपुरी 

दिल्ली की सबसे बेहतरीन डांडिया नाइट का आयोजन चाणक्यपुरी के PSOI Club नेहरू पार्क,चाणक्यपुरी में किया जाता है। इस कल्ब में डांडिया खेलने के लिए कई मशहूर कलाकर और कई नामी-जामी हस्ती शामिल होते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस डांडिया नाइट में प्रोफेशनल कोरियोग्राफर और कई महान गायक भी मौजूद होते हैं। इस डांडिया नाइट कितनी मजेदार होगी आप इस बात का पता कुछ इस तरह लगा सकते हैं कि पिछले साल इस डांडिया नाइट में सिंगर शंकर साहनी मौजूद थे। डांडिया नाइट में सिर्फ इतना ही नहीं है। इसके अलावा यहां आपको ड्रिंक्स , स्नैक्स और खाना भी मिलेगा। 

dandiya places in delhi
- फोटो : social media
गार्डन गैलेरिया, नोएडा 

यहं होने वाली डांडिया नाइट में भी कई बड़े गायक और हस्तियां शामिल होते हैं। यहां कि डांडिया नाइट में पिछले साल सिंगर शिवानी कश्यप मौजूद थी। उनका यह परफोर्मेंस 18 अक्टूबर को हुआ था। यहां कि डांडिया नाइट की खास बात यह है कि यहां आपको डांडिया लेकर नहीं जाना होता है। यह डांडिया नाइट  गार्डन गैलेरिया, एंटरटेनमेंट सिटी, नोएडा में आयोजित की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
dandiya places in delhi
सरिता विहार 

अगर आप डांडिया खेलने के शौकीन है तो आपके लिए सरिता विहार एक दम सही जगह है। सरिता विहार के, के एंड एल कम्यूनिटी हॉल में हर साल डांडिया नाइट का आयोजन किया जाता है। हर साल यहां काफी संख्या में लोग डांडिया खेलने जाते हैं। के एंड एल कम्यूनिटी हॉल में आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ जा सकते हैं। अगर आप भी डांडिया खेलने का मजा लेना चाहते हैं तो इसके लिए आप पहले से ही तैयार रहिए। हालांकि अभी तक डांडिया नाइट की तारीखों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
dandiya places in delhi
विकासपुरी 

डांडिया नाइट का आयोजन विकासपुरी के डीजी पार्क 2 में किया जाता है।  डांडिया नाइट की शुरुआत पिछले साल 13 अक्टूबर से की गई थी। यहां कि डांडिया नाइट में आपको नार्मल खाने के साथ-साथ नवरात्रि के स्पेशल फूड भी खाने को मिलेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed