फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तर भारत के पहाड़ों पर छुपा है रहस्यों का खजाना, यहां बनी है भारत की सबसे लंबी गुफा

Thu, 26 Sep 2019 05:57 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 26 Sep 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
explore adventure majestic cave siju situated in meghalaya
- फोटो : social media

घूमने के शौकीन हैं तो आप की ख्वाहिश हमेशा से ही किसी ऐसी जगह की तलाश में रहती होगी जो बहुत ही कम लोगों के पहुंच में हो। ऐसी जगह जहां पर सब कोई आसानी से न पहुंच पाता हो तो ऐसी ही एक जगह के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जहां की यात्रा का अनोखा अनुभव आप पूरी जिंदगी नहीं भूल पाएंगे। आइए जानें हम किस जगह के बारे में बात कर रहें हैं।


 
explore adventure majestic cave siju situated in meghalaya
- फोटो : pixa
भारत की सबसे लंबी गुफा

भारत में बहुत से ऐसे स्थल हैं जो अभी भी लोगों की नजर से बहुत दूर हैं। जहां पर आज भी आबादी का नामोनिशान नहीं है और बहुत कम लोग इसे जानते हैं। ऐसी ही गुफा बनी है पहाड़ों पर जो भारत की सबसे लंबी गुफा के तौर पर जानी जाती है। 


 
explore adventure majestic cave siju situated in meghalaya
- फोटो : social media
सिजु गुफा, मेघालय

मेघालय के पहाड़ों पर बनी है गुफा जिसका नाम है सिजु गुफा। गारो की पहाड़ों में बनी इस गुफा की लंबाई है 7 किमी। यह भारत की पत्थरों की बनी सबसे लंबी गुफा भी है। इसकी खास बात यह है कि इस गुफा में इतनी आसानी से नहीं पहुंचा जा सकता है। इस पूरी गुफा के अंदर नदी बहती है जो कि बहुत गहरी है क्योंकि जब आप इस गुफा के अंदर का रास्ता तय करेंगे तो आपके घुटनों तक का हिस्सा डूब जाएगा। इसी से ही आपको इस नदी की गहराई का एहसास हो जाना चाहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
explore adventure majestic cave siju situated in meghalaya
- फोटो : social media

अगर गुफा के अंधेरे में भटकने से बचना है तो एक गाइड कर लेने में ही भलाई है क्योंकि वह आपको नदियों के बीच से गुजरते हुए मार्ग दिखाने का काम करेगा।

विज्ञापन
explore adventure majestic cave siju situated in meghalaya
- फोटो : pixa
कैसे पहुंचे

सिजु गुफा तक जाने के लिए सबसे पहले आपको गुवाहाटी पहुंचना होगा। जोकि देश के सभी मुख्य शहरों और राजधानी से ट्रेन और हवाई मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। गुवाहाटी से सिजु गुफा की दूरी करीब 216 किमी है। ये गुफा सड़क मार्ग तक भली प्रकार से जुड़ी हुई है। इस गुफा की सैर का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से दिसंबर और मार्च से मई तक का है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed