{"_id":"681486363f3f3f9c5f0f852b","slug":"char-dham-yatra-2025-essential-things-to-carry-before-travel-in-hindi-disprj-2025-05-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Char Dham Yatra: चार धाम की यात्रा पर जा रहे हैं तो ये चीजें ले जाना न भूलें, बना लें जरूरी सामान की लिस्ट","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Char Dham Yatra: चार धाम की यात्रा पर जा रहे हैं तो ये चीजें ले जाना न भूलें, बना लें जरूरी सामान की लिस्ट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 02 May 2025 04:04 PM IST
सार
यात्रा पर निकलने से पहले जरूरी सामान की एक व्यवस्थित लिस्ट बना लेना बहुत आवश्यक है। यह रही चार धाम यात्रा के लिए जरूरी सामान की पूरी सूची ।
विज्ञापन
1 of 5
चारधाम यात्रा के लिए जरूरी सामानन
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Char Dham Yatra 2025: उत्तराखंड की चार धाम यात्रा में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ है जो कि पवित्र तीर्थ स्थल हैं। इन चार धामों की यात्रा कुछ कठिन भी होती है, क्योंकि ये उत्तराखंड के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में स्थित हैं। चार धाम की यात्रा मौसम और परिस्थितियों की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण है। इसलिए यात्रा पर निकलने
चार धाम यात्रा (यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ) एक पवित्र और कठिन तीर्थयात्रा है। उत्तराखंड के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में स्थित ये धाम मौसम और परिस्थितियों की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण होते हैं। इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले जरूरी सामान की एक व्यवस्थित लिस्ट बना लेना बहुत आवश्यक है। यह रही चार धाम यात्रा के लिए जरूरी सामान की पूरी सूची ।
चार धाम यात्रा के लिए जरूरी सामान की लिस्ट
दस्तावेज
आधार कार्ड, वोटर आईडी या अन्य पहचान पत्र की फोटोकॉपी, चार धाम यात्रा पंजीकरण स्लिप, पासपोर्ट साइज फोटो, अगर यात्रा बीमा कराया हो तो वो भी साथ ले जाएं।
2 of 5
पैकिंग, ट्रैवल
- फोटो : Adobe
कपड़े
चार धाम यात्रा में ऊनी कपड़े जैसे स्वेटर, जैकेट, मफलर, टोपी, दस्ताने रख लें। पहाड़ों पर बारिश की संभावना बनी रहती है, इसलिए रेनकोट या विंडशीटर जरूर रख लें। गर्म इनरवियर, कुछ सूती कपड़े जो दिन में पहन सकें, आरामदायक ट्रैक पैंट और टी शर्ट, मोजे, अतिरिक्ति अंडरगारमेंट्स, चप्पलें और आरामदायक जूते जरूर पैक करके साथ ले जाएं।
3 of 5
मेडिकल किट
- फोटो : freepik
मेडिकल किट
यात्रा के दौरान किसी स्वास्थ्य समस्या से निपटने के लिए मेडिकल किट जरूर रखें। इसमें सर्दी-जुकाम, बुखार, सिरदर्द, बदहजमी आदि की सामान्य दवाइयां, दर्द निवारक स्प्रे या बाम जरूर रखें। इसके अलावा बैंड-एड, कॉटन, एंटीसेप्टिक क्रीम, सनस्क्रीन लोशन और लिप बाम रखना न भूलें। इमरजेंसी मेडिकल नंबर की लिस्ट भी साथ में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टॉयलेटरीज और निजी समान
- फोटो : adobe
टॉयलेटरीज और निजी समान
अपने सामान में टूथब्रश, टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, टिश्यू पेपर, वेट वाइप्स आदि जरूर रखें। इसके अलावा तौलिया, कंघी, सैनिटाइजर, मास्क, महिलाएं यात्रा कर रही हैं तो सैनिटरी नैपकिन भी पैक करें।
विज्ञापन
5 of 5
चार्जर और पावर बैंक रखें
- फोटो : Freepik
जरूरी अन्य सामान
इसके अलावा पैकिंग करते समय सामान में पावर बैंक, मोबाइल चार्जर, टॉर्च और अतिरिक्त बैटरियां जरूर रखें। पानी की बोतल और थर्मस, ड्राई फ्रूट्स, एनर्जी बार, बिस्किट जैसी खाने की कुछ जरूरी चीजों को रखें। छोटा बैग, छाता और प्लास्टिक कवर, गॉगल्स और सन हैट जरूर ले जाएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।