फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैचलर ट्रिप को बनाना चाहते हैं यादगार, ये 5 जगहें पूरी करेंगी आपकी तमन्ना

Tue, 16 Jul 2019 08:51 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Tue, 16 Jul 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
Best Bachelor Party Destinations In India
bachelorette trip - फोटो : Instagram

पिछले कुछ समय से युवाओं में बैचलर पार्टी काफी पॉपुलर हो चुकी है। चाहे लड़का हो या लड़की शादी से पहले सभी अपने दोस्तों संग बैचलरेट सेलिब्रेट करने जाते हैं। अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि आप अपने दोस्तों संग बैचलरेट के लिए किस जगह पर जाए तो हम आपकी ये परेशानी थोड़ी कम कर देते हैं। आइए जानते हैं बैचलरेट पार्टी के लिए कुछ बेस्ट डेस्टीनेशन के बारे में...

Best Bachelor Party Destinations In India
goa

गोवा
भारत का पार्टी कैपिटल कहलाए जाने वाला गोवा बैचलरेट पार्टी के लिए परफेक्ट जगहों में से एक है। यहां आप बीच पर मस्ती, लेट नाइट कलब, क्रूज पार्टी और एडवेंचर स्पॉर्ट्स एंजॉय कर सकते हैं। दोस्तों के साथ बिताएं गये ये खास पल आपको हमेशा याद रहेंगे।

Best Bachelor Party Destinations In India
- फोटो : file photo

पुडुचेरी
अगर आपको शोर-शराबा नहीं पसंद तो आप पुडुचेरी का प्लान कर सकते हैं। पुडुचेरी के बीच गोवा की तरह भीड़भाड़ वाले नहीं बल्कि शांत हैं। बीच पर वॉटर स्पोर्ट्स भी हैं। घूमने के लिए कॉबल्ड स्ट्रीट, हेरिटेज प्रॉपर्टीज, आर्किटेक्चर, कई कैफे, चर्च और मंदिर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Bachelor Party Destinations In India
alleppey - फोटो : Pixabay

अलेप्पी
पूरब का वेनिस कहलाएं जाने वाले इस शहर में आप समुद्र, धीलें और हरियाली का मजा ले सकते हैं। अलेप्पी हाउसबोट पर दौरे के लिए जाना जाता है। दुनियाभर में यहां के सनसेट और सनराइज के नजारे के चर्चे हैं। इस खूबसूरत जगह की यात्रा करने आने के लिए विदेशी भी बेताब रहते हैं। अलेप्पी में समुद्र के अलावा अंबालापुक्षा श्री कृष्ण मंदिर, कृष्णापुरम पैलेस, मरारी समुद्र तट घूमने के लिए अच्छी जगह है। 

विज्ञापन
Best Bachelor Party Destinations In India
gokarna - फोटो : Pixabay

गोकर्ण
गोकर्ण काफी हद तक गोवा की तरह है। यहां के ओम बीच और पैराडाइस बीच काफी फेमस हैं। पहाड़ों से घिरे इन समुद्रों तटों पर की गई पार्टी आपकी यादों में हमेशा रहेगी। यहां आप हवाई मार्ग के जरिए डैबोलिम हवाई अड्डे पर पहुंचकर गोकर्ण के लिए टैक्सी या बस का सहारा ले सकते हैं। गोकर्ण बीच पेमस तटों में से एक है। आप यहां पर स्थानीय भोजन और सी-फूड का लुत्फ उठा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed