फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कम पैसों में करनी है विदेश यात्रा, बिना वीजा के इन 5 देशों में कर आएं सैर

Mon, 15 Jul 2019 06:31 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 15 Jul 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
kickass cheapest and visa free destinations to visit from India
ट्रैवल

दुनिया की सैर पर ज्यादातर लोग जाना चाहते हैं, लेकिन पैसों के चलते ये प्लान टलता रहता है। अगर आपका भी विदेश यात्रा का सपना अधूरा है तो अब आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको पांच ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जहां आप पॉकेट को ज्यादा ढीला किए बिना घूमकर आ सकते हैं। इन जगहों की खास बात ये है कि यहां भारत के एक रुपए की भी बहुत वैल्यू है।

kickass cheapest and visa free destinations to visit from India
macao - फोटो : Pixabay

मकाऊ 
मकाऊ जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। मकाऊ जाने के लिए हॉन्ग कॉन्ग से होकर जाना सबसे अच्छा रहेगा। कैसिनों के शौकीनों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। इस देश की लगभग 20 फीसद आबादी कैसिनों में ही काम करती है। देखने के लिए यहां मकाऊ टावर, सेनादो स्क्वायर, मकाऊ म्यूजियम, कैथड्रल जैसी कई जगह हैं। नाइट लाइफ के दीवानों के लिए यह बेस्ट जगह रहेगी।

kickass cheapest and visa free destinations to visit from India
maldives

मालदीव्स
द्वीपों का देश मालदीव्स एक टूरिस्ट कंट्री है। हिंद महासागर के पास स्थित यह आईलैंड छोटे-छोटे खूबसूरत समुद्री किनारों के बीच में है। बिना वीजा के आफ यहां 30 दिन तक रह सकते हैं। शॉपिंग, रेस्तरां, बीचेज पर मस्ती और खूबसूरत नजारों से भरा ये सफर आपकी यादों में हमेशा ताजा रहेगा। इस देश की खास बात यह है कि यहां आपको बहुत ही सस्ते में लग्जरी लाइफ जीने का मौका मिलेगा। अंडरवॉटर फोटोग्राफी, व्हेल व डॉल्फिन के नजारे, शानदार रिसॉर्ट वाला यह छोटा सा देश आपका मन मोह लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kickass cheapest and visa free destinations to visit from India
श्रीलंका

श्रीलंका
भारतीय टूरिस्ट को श्रीलंका में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। ये भारत से केवल तीन घंटे की दूरी पर है। भारत से करीब हर साल दो लाख से ज्यादा लोग श्रीलंका जाते हैं। यहां घूमने के लिए कोलोंबो, कैंडी हिल स्टेशन, मटारा, दम्बाडेनिया, यापाहूवा कुरुनेगला, रामायण कनेक्शन, कतरगामा, किरिंडा,सबरागामुवा, पांडुवसुवारा, ग्रीन पाथ ओवर व्यू, आठवां आश्चर्य सिगरिया है। सस्ते में घूमने की बात हो तो भारतीयों के लिए यह देश बेस्ट जगहों में से एक है।

विज्ञापन
kickass cheapest and visa free destinations to visit from India
कंबोडिया - फोटो : Pixabay

कंबोडिया
कंबोडिया दक्षिण एशिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। कम पैसों में आपको यहां की जीवन संस्कृति आकर्षित करेगी। यहां का अंकोरवाट मंदिर पूरी दुनिया में खास स्थान रखता है। यहां खाना-पीना, रहना और खासतौर पर घूमना एक भारतीय के लिए बहुत सस्ता है। कंबोडिया भी भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल देने वाले देशों में से एक है। यहां जाने के लिए आपके पास बस वैध पासपोर्ट होना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed