Longest Train Journeys in India : भारत के हर राज्य, शहर को जोड़ने के लिए भारतीय रेल सेवा है। भारतीय रेल को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। रोजाना 13 हजार से ज्यादा ट्रेन भारत में चलती हैं। लगभग 8 करोड़ लोग ट्रेन से रोजाना सफर करते हैं। भारतीय रेल सेवा में मेल एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और शताब्दी समेत कई गाड़ियां शामिल हैं। लंबे सफर की दूरी कम समय में तय करने में रेल सेवा बेहतर विकल्प है।
Longest Train Journey: 70 स्टेशन और 13 राज्य पार कर भारत की सैर कराती है ये ट्रेन
कोयंबटूर-सिलचर एक्सप्रेस
कोयंबटूर से सिलचर के बीच की दूरी तय करने वाली इस सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का नंबर 12515 है। यह ट्रेन 3492 किलोमीटर का सफर तय करती है। इस दौरान ट्रेन 46 स्टेशनों पर ठहरती है। ट्रेन का रूट सेलम जंक्शन से विजयवाड़ा जंक्शन, बालुगांव, बालासोर, मालदा टाउन, कामाख्या, गुवाहाटी होते हुए सिलचर तक है।
हिमसागर एक्सप्रेस
कटरा के माता वैष्णो देवी धाम से कन्याकुमारी के बीच हिमसागर एक्सप्रेस चलती हैं। ट्रेन संख्या 16318 सप्ताह में एक दिन चलने वाली ट्रेन है। हिमसागर एक्सप्रेस 3787 किलोमीटर का सफर तय करती है। इस दौरान ट्रेन 12 राज्यों से गुजरती है और 70 स्टेशन पर ठहरती है। ट्रेन का रूट जम्मू तवी से लुधियाना जंक्शन, आगरा कैंट, रोहतक, नई दिल्ली, ग्वालियर, विजयवाड़ा, तिरुपति, सेलम, एर्नाकुलम से कन्याकुमारी तक है।
श्री माता वैष्णो देवी मेल एक्सप्रेस
तमिलनाडु के तिरुनेलवेली से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए से माता वैष्णो देवी मेल एक्सप्रेस चलती है। इस ट्रेन की संख्या 16787 है। सफर के दौरान ट्रेन 59 स्टेशनों पर रुकती है। सफर को पूरा करने में कुल 71 घंटे 20 मिनट का समय लगता है। तिरुनेलवेली जंक्शन मदुरई जंक्शन, ईरोड जंक्शन, नेल्लोर, नागपुर जंक्शन, भोपाल, आगरा कैंट, निजामुद्दीन जंक्शन, रोहतक, लुधियाना, पठानकोट कैंट से कटरा के बीच का रूट मैप है।