फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर घुमक्कड़ी लोग ये जबरदस्त रोमांच करना भूल गए तो अधूरी रह जाएगी आपकी यात्रा

Wed, 19 Jun 2019 01:02 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 19 Jun 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
best adventure fun around the world without which traveling incomplete

इस दुनिया में दो तरीके के लोग होते है जो सैर करते है, पहले वो जो सुरक्षित होकर घूमना पसंद करते है और दूसरे जो जीवन में रोमांच के लिए घूमते है। ऐसे लोग खतरों से नहीं डरते। हालांकि अपना ध्यान रखना सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। अगर आपको भी रोमांच पसंद है और देश-दुनिया की सैर करना आपके जीवन का उद्देश्य है तो ये खास चीजें आपकी बकेट लिस्ट में होनी चाहिए। आज हम आपको ऐसी कुछ खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर घूमे बिना आपकी ट्रैवल डायरी अधूरी रह जाएगी। 

best adventure fun around the world without which traveling incomplete
समुद्र की सैर
आपने शिप में समुद्र की सैर तो बहुत बार की होगी लेकिन खुद बोट से समुद्र की सैर के बारे में सोचना ही रोमांच पैदा करता है। कुछ नया करने के लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। लेकिन इसके लिए आपको अपनी जेब कुछ ज्यादा ही ढ़ीली करनी पड़ सकती है। मगर जीवन के ऐसे अद्भुत रोमांच का मजा लेने के लिए इतना खर्च किया जा सकता है।

 
best adventure fun around the world without which traveling incomplete
हिमालय की पहाड़ियों पर बौद्ध भिक्षुक वाला जीवन 
हिमालय की सैर करने के लिए इससे अच्छा तरीका कुछ नहीं हो सकता है। भारत, नेपाल, भूटान और तिब्बत में फैले हिमालय की चोटियों पर बौद्ध मठों में जाना और भिक्षुक बनकर घूमना जिंदगी का अद्वितीय अनुभव देगा। आप वहां जाने के लिए ऑनलाइन मठों से संपर्क कर सकते हैं। जो आपको भिक्षुक बनने का मौका देगें। भागदौड़ और तनाव भरा जीवन तो बहुत जी लिया एकबार खुद सुख भोगकर देखिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
best adventure fun around the world without which traveling incomplete
पिरामिड और मिस्त्र
दुनिया के सात आश्चर्यों में शामिल मिस्त्र का पिरामिड रोमांच का शौक रखने वालों के लिए एक शानदार जगह है। जीवन में एक बार आपको यहां जरुर आना चाहिए। इंसान के हाथों बनी ये दुनिया की अद्भुत कला है। इतने शोध के बाद भी इन पिरामिडों का रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है। मिस्त्र के देवता के रुप में प्रसिद्ध गीजा का पिरामिड हैरान करने वाली जगह है।
 
विज्ञापन
best adventure fun around the world without which traveling incomplete
अमेजन नदी की सैर
अगर दुनिया के सबसे घने जंगल बोर्नियों घूमकर भी आपका मन नही भरा तो बोर्नियो से अमेजन की सैर क्रूज के जरिए की जा सकती है। अमेजन नदी को आप रहस्य और रोमांच से भरपूर पाएंगे। इस दुनिया से एक अलग ही दुनिया का एहसास यहां होगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed