फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रकृति की गोद में बसा है भारत का यह शहर, एक बार जरूर जाएं घूमने

Tue, 23 Mar 2021 11:29 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 23 Mar 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
beautiful places to visit in India changlang Arunachal pradesh
चांगलांग का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Kinshuk Majumder

अगर आप कभी भी घूमने के लिए कहीं देश से बाहर जाना चाहते हैं तो पहले देश में मौजूद खूबसूरत जगहों के बारे में भी एक बार जान लीजिए। भारत में घूमने लायक कई खूबसूरत जगहें हैं, जिनकी प्राकृतिक सुंदरता मन मोह लेती है। ऐसी ही एक जगह है चांगलांग, जो अरुणाचल प्रदेश में है। यहां की खूबसूरती को निहारने के लिए हर साल यहां पर हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। यह विविधताओं से भरा क्षेत्र है, यहां कहीं-कहीं खुले मैदान हैं तो कहीं ऊंचे-ऊंचे पहाड़। प्रकृति की गोद में बसे इस शहर में आने के बाद ताजगी, सुकून और शांति का अनुभव होता है। आइए जानते हैं यहां घूमने लायक कौन-कौन सी जगहें हैं... 

beautiful places to visit in India changlang Arunachal pradesh
लेक ऑफ नो रिटर्न - फोटो : Facebook/Great Indian Mountains

लेक ऑफ नो रिटर्न 

  • चांगलांग में एक झील है, जिसे 'लेक ऑफ नो रिटर्न' के नाम से जाना जाता है। इस नाम के पीछे का इतिहास बड़ा ही अनोखा है। दरअसल, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कई जहाज इस झील में दफ्न हो गए थे। इसी वजह से इस झील का नाम 'लेक ऑफ नो रिटर्न' पड़ गया। 
beautiful places to visit in India changlang Arunachal pradesh
मियाओ का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Roshan Upadhaya

मियाओ 

  • चांगलांग में नोआ-देहिंग नदी के किनारे बसे मियाओ को तिब्बत शरणार्थियों का घर कहा जाता है। नदी की वजह से यहां की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। मियाओ में आपको मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारे देखने को मिल जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
beautiful places to visit in India changlang Arunachal pradesh
नामदफा नेशनल पार्क - फोटो : Facebook/People of Northeast India

नामदफा नेशनल पार्क 

  • साल 1983 में भारत सरकार ने नामदफा नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व घोषित किया था। ऊंचे-ऊंचे पर्वतों के पास स्थित होने की वजह से इस पार्क की सुंदरता तो देखते ही बनती है। बाघों के अलावा यहां आपको हिमालयी भालू, हिम तेंदुआ और हाथी सहित वन्यजीवों की कई प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी। 
विज्ञापन
beautiful places to visit in India changlang Arunachal pradesh
अरुणाचल प्रदेश की संस्कृति (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/Kiren Rijiju

चांगलांग आने वाले पर्यटकों को यहां की संस्कृति भी बहुत पसंद आती हैं। यहां अनेक जातियां रहती हैं, जिसकी वजह से इनकी संस्कृति भी अलग-अलग और रंग-बिरंगी है। इनमें तांग्सा और तुतसास प्रमुख हैं। यहां के लोग साल में कई त्योहार और उत्सव मनाते हैं। स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक भी इन उत्सवों में भाग ले सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed