अगर आप कभी भी घूमने के लिए कहीं देश से बाहर जाना चाहते हैं तो पहले देश में मौजूद खूबसूरत जगहों के बारे में भी एक बार जान लीजिए। भारत में घूमने लायक कई खूबसूरत जगहें हैं, जिनकी प्राकृतिक सुंदरता मन मोह लेती है। ऐसी ही एक जगह है चांगलांग, जो अरुणाचल प्रदेश में है। यहां की खूबसूरती को निहारने के लिए हर साल यहां पर हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। यह विविधताओं से भरा क्षेत्र है, यहां कहीं-कहीं खुले मैदान हैं तो कहीं ऊंचे-ऊंचे पहाड़। प्रकृति की गोद में बसे इस शहर में आने के बाद ताजगी, सुकून और शांति का अनुभव होता है। आइए जानते हैं यहां घूमने लायक कौन-कौन सी जगहें हैं...
{"_id":"60597fbf8ebc3e8d2d439679","slug":"beautiful-places-to-visit-in-india-changlang-arunachal-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रकृति की गोद में बसा है भारत का यह शहर, एक बार जरूर जाएं घूमने","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
प्रकृति की गोद में बसा है भारत का यह शहर, एक बार जरूर जाएं घूमने
Tue, 23 Mar 2021 11:29 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
चांगलांग का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Facebook/Kinshuk Majumder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेक ऑफ नो रिटर्न
- फोटो : Facebook/Great Indian Mountains
लेक ऑफ नो रिटर्न
- चांगलांग में एक झील है, जिसे 'लेक ऑफ नो रिटर्न' के नाम से जाना जाता है। इस नाम के पीछे का इतिहास बड़ा ही अनोखा है। दरअसल, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कई जहाज इस झील में दफ्न हो गए थे। इसी वजह से इस झील का नाम 'लेक ऑफ नो रिटर्न' पड़ गया।
मियाओ का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Facebook/Roshan Upadhaya
मियाओ
- चांगलांग में नोआ-देहिंग नदी के किनारे बसे मियाओ को तिब्बत शरणार्थियों का घर कहा जाता है। नदी की वजह से यहां की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। मियाओ में आपको मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारे देखने को मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
नामदफा नेशनल पार्क
- फोटो : Facebook/People of Northeast India
नामदफा नेशनल पार्क
- साल 1983 में भारत सरकार ने नामदफा नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व घोषित किया था। ऊंचे-ऊंचे पर्वतों के पास स्थित होने की वजह से इस पार्क की सुंदरता तो देखते ही बनती है। बाघों के अलावा यहां आपको हिमालयी भालू, हिम तेंदुआ और हाथी सहित वन्यजीवों की कई प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी।
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश की संस्कृति (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook/Kiren Rijiju
चांगलांग आने वाले पर्यटकों को यहां की संस्कृति भी बहुत पसंद आती हैं। यहां अनेक जातियां रहती हैं, जिसकी वजह से इनकी संस्कृति भी अलग-अलग और रंग-बिरंगी है। इनमें तांग्सा और तुतसास प्रमुख हैं। यहां के लोग साल में कई त्योहार और उत्सव मनाते हैं। स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक भी इन उत्सवों में भाग ले सकते हैं।