फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बार परिवार के साथ घूमकर आएं इस खूबसरत देश में, कम खर्च में हो जाएगा काम और पासपोर्ट की भी जरूरत नहीं

Mon, 22 Mar 2021 09:17 AM IST
Abhilash Srivastava लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 22 Mar 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
visit nepal during this vacation with family
travel - फोटो : social media

यदि आप भी कहीं घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं पर बजट कम है तो चिंता की कोई बात नहीं है। इस बार हमें आपना ट्रैवल गाइड मान लीजिए। इस लेख मेें हम आपको एक ऐसे खूबसूरत से देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां परिवार के साथ कम बजट में भी आसानी से घूमकर आ सकते हैं। इतना ही नहीं, यहां जाने के लिए न तो आपको वीजा की जरूरत होगी, न ही पासपोर्ट की। अब तो आप समझ ही गए होंगे हम नेपाल की बात कर रहे हैं। नेपाल घूमने के मामले में दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। आइए आपको नेपाल में घूमने लायक पांच सबसे खूबसूरत स्थानों के बारे में बताते हैं।

visit nepal during this vacation with family
Pashupatinath temple, Nepal - फोटो : Pixabay

पशुपतिनाथ मंदिर
परिवार के साथ नेपाल में घूमने जा रहे हैं तो पशुपतिनाथ मंदिर में आपको जरूर जाना चाहिए। भगवान शिव का यह मंदिर मशहूर बागमती नदी के किनारे पर बसा हुआ है। इस मंदिर को साल 1979 में विश्व धरोहर स्थल में स्थान प्राप्त हो चुका है। यकीन मानिए तीर्थयात्रियों के लिए यह इस देश के सबसे खूबसूरत स्थान हो सकता है। भगवान शिव का दर्शन कर आपका मन तृप्त हो जाएगा।

visit nepal during this vacation with family
wuhan zoo - फोटो : Twitter

चितवन राष्ट्रीय उद्यान
अगर आप नेपाल जा रहे हैं तो चितवन राष्ट्रीय उद्यान जाना न भूलें। यहां एक स्थान पर आपको तमाम प्रकार के वन्य जीव देखने को मिल जाएंगे। इतना ही नहीं यहां पर आपको कई ऐसे लुप्त होते जा रहे जानवर भी देखने को मिल जाएंगे जिनकी संख्या अब दुनिया में बहुत ही कम रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
visit nepal during this vacation with family
nepal - फोटो : istock

जनकपुर
आध्यात्म की दृष्टि से नेपाल की यात्रा आपको जरा भी निराश नहीं होने देगी। यहां स्थित जनकपुर शहर भारत के लोगों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है। जनकपुर को माता सीता का जन्मस्थल माना जाता है। यहां पर पहुंचकर आप निश्चित ही राम भक्ति में लान हो जाएंगे।

विज्ञापन
visit nepal during this vacation with family
पशुपतिनाथ मंदिर - फोटो : नेपाल टूरिज्म बोर्ड

काठमांडू
नेपाल की राजधानी होने के साथ काठमांडू को देश का सबसे खूबसूरत स्थान कहा जा सकता है। मठों और मंदिरों से घिरा हुआ यह शहर अपनी खूबसूरती से आपका मन मोह लेगा। पहाड़ों और पेड़-पौधों की खूबसूरती आपको अपना बना लेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed