फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश के मौसम घूमने की कर रहे हैं तैयारी, जुलाई महीने में भारत की इन 6 जगह पर घूमना सपने से कम नहीं

Thu, 20 Jun 2019 05:01 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 20 Jun 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
beautiful offbeat valleys to visit in monsoon season 2019

भारत के बहुत सारे राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर यहां तक कि पूरा उत्तर भारत ही पहाड़ों पर बसा है। यहां के पहाड़ इतने खूबसूरत है कि वहां जाने से आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। इस मानसून अगर आप भी पहाड़ों की सैर का मन बना रहे है तो इन खूबसूरत वादियों में जाना ना भूलें। ट्रैकिंग के जरिए आप इन पहाड़ों की खूबसूरती को करीब से देख पाएंगे। बारिश के सीजन में इन पहाड़ों का मौसम बहुत सुहाना हो जाता है। चारों तरफ हरियाली दिखती है और रंग बिरंगे फूल खिले रहते है। ऐसे में यहां के पहाड़ी रास्तों पर चलने का एक अलग ही अनुभव होता है। हालांकि, बारिश के मौसम में ट्रेकिंग करते समय सावधानियां जरूर बरतें। 


 
beautiful offbeat valleys to visit in monsoon season 2019
फूलों की घाटी
यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल वैली ऑफ फ्लावर नेशनल पार्क बहुत ही खूबसूरत जगह है। ये फूलों की घाटी अपने 300 से ज्यादा प्रजाति के अल्पाइन के फूलों से घिरी रहती है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य अनोखा है। पश्चिमी हिमालय पर बनी इस घाटी में बहुत सारे जंगली जानवर जैसे एशियाटिक ब्लैक बियर, स्नो लेपर्ड, ब्राउन बियर और ब्लू शिप शामिल है।
beautiful offbeat valleys to visit in monsoon season 2019
हैंपटा पास ट्रैक
हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती का नजारा लेने के लिए इस घाटी पर जरुर जाएं। हिमालय की ट्रैकिंग के लिहाज से ये आसान है। मनाली से शुरु होकर ये रास्ता कुल्लु और लाहौल से जुड़ता है। अल्पाइन के जंगलों, हरी हरी घास और ग्लेशियर का नजारा बड़ा शानदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
beautiful offbeat valleys to visit in monsoon season 2019
रुपिन पास
उत्तराखंड के पहाड़ों पर बने इस ट्रैक पर एक बार जरुर जाना चाहिए। यहां पल-पल बदलते प्रकृति के सौंदर्य को देखना यादगार रहेगा। एक ओर रास्तों पर पानी तो वहीं दूसरी ओर हरी-हरी घास आपका मन मोह लेगी। बर्फ के मैदान और झरने ट्रैक की सारी थकान भूल जाने पर मजबूर कर देंगे।
विज्ञापन
beautiful offbeat valleys to visit in monsoon season 2019
ladakh
कश्मीर की ग्रेट लेक
बहुत कम ट्रैक ऐसे है जहां झीलों का नजारा भी देखने को मिले। ऐसी ही खास जगहों में शामिल है कश्मीर की ग्रेट लेक। नाम के अनुरुप यहां सात झीलों के नजारे देखने को मिलते हैं। बारिश के मौसम से यहां रंग बिरंगे फूल खिले हैं और बर्फ से ढ़की चोटियां मंत्रमुग्ध करती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed