फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baisakhi 2025: बैसाखी के मौके पर दिल्ली के इन ऐतिहासिक गुरुद्वारों पर टेकें मत्था

Sun, 13 Apr 2025 09:35 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 13 Apr 2025 09:35 AM IST
सार

अगर आप दिल्ली एनसीआर में हैं तो बैसाखी के मौके पर यहां के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक महत्व रखने वाले गुरुद्वारों पर जा सकते हैं।  

विज्ञापन
Baisakhi 2025 Famous Historical Gurudwaras in Delhi to Visit Check Name and Locations
दिल्ली के प्रसिद्ध गुरुद्वारा - फोटो : Adobe

Famous Gurudwara in Delhi : बैसाखी का पर्व आ गया है। यह सिख धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसे सिख धर्म के नववर्ष के रूप में भी मनाया जाता है। वैशाख माह में रबी की फसल की कटाई होती है। किसान अच्छी फसल के लिए ईश्वर का आभार देते हैं और बैसाखी मनाते हैं। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत आसपास की जगहों पर इस त्योहार की रौनक देखते ही बनती है। 



बैसाख का धार्मिक महत्व भी है, इस दिन सिखों के गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। ऐसे में लोग बैसाखी के दिन गुरुद्वारा जाते हैं और पाठ व सेवा करते हैं। गुरुद्वारों में बैसाखी पर लंगर व कीर्तन का आयोजन भी होता है। अगर आप दिल्ली एनसीआर में हैं तो बैसाखी के मौके पर यहां के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक महत्व रखने वाले गुरुद्वारों पर जा सकते हैं। 

Baisakhi 2025 Famous Historical Gurudwaras in Delhi to Visit Check Name and Locations
शीश गंज साहिब - फोटो : Instagram

गुरुद्वारा शीशगंज साहिब

शीशगंज साहिब गुरुद्वारा पुरानी दिल्ली में स्थित है। 1783 में पंजाब छावनी के सैन्य जनरल रहे बघेल सिंह ने इस गुरुद्वारे का निर्माण कराया था। सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर ने जब इस्लाम धर्म कबूलने से इनकार किया था तो मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश पर उनका कत्ल करा दिया गया। यह गुरुद्वारा गुरु तेज बहादुर की शहादत की याद में बनाया गया था।

Baisakhi 2025 Famous Historical Gurudwaras in Delhi to Visit Check Name and Locations
गुरुद्वारा बंगला साहिब - फोटो : instagram

गुरुद्वारा बंगला साहिब

बंगला साहिब दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध गुरुद्वारा की लिस्ट से सबसे ऊपर आता है। मान्यता है कि बंगला साहिब गुरुद्वारा जयपुर के महाराज जय सिंह का बंगला हुआ करता था। इस बंगले में आठवें गुरु हर किशन सिंह रहते थे। बाद में इसे गुरुद्वारे में परिवर्तित कर दिया गया। गुरुद्वारा बंगला साहिब पूरे 24 घंटे संचालित होता है और साल भर यहां लंगर चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baisakhi 2025 Famous Historical Gurudwaras in Delhi to Visit Check Name and Locations
गुरुद्वारा दमदमा साहिब - फोटो : Instagram

 

गुरुद्वारा दमदमा साहिब

दिल्ली के हौज खास में गुरुद्वारा दमदमा साहिब स्थित है। इस गुरुद्वारे का ऐतिहासिक महत्व है। बैसाखी के मौके पर गुरुद्वारा दमदमा साहिब में कीर्तन दरबार और लंगर का आयोजन किया जाता है। यहां का शांति वातावरण आपको जरूर पसंद आएगा। साथ ही हरे-भरे वातावरण का आनंद भी ले सकते हैं।

विज्ञापन
Baisakhi 2025 Famous Historical Gurudwaras in Delhi to Visit Check Name and Locations
गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब - फोटो : Instagram

 

गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब

राजधानी में स्थित संसद भवन के पास गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब है। इस गुरुद्वारे को गुरु तेग बहादुर जी की याद में बनाया गया है। यह ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिख इतिहास और परंपरा का प्रतीक है। बैसाखी के दिन यहां लंगर और सेवा के लिए जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed