फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Travel Tips: गर्मी में बना रहे हैं वॉटर पार्क जाने का प्लान तो इन बातों का ध्यान रखें

Sat, 12 Apr 2025 12:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 12 Apr 2025 12:51 PM IST
सार

निसंदेह वाटर पार्क मनोरंजन के लिए अद्भुत जगह है लेकिन सुरक्षित रहने के लिए कुछ टिप्स हैं जो आपको वाॅटर पार्क जाते समय जरूर ध्यान में रखनी चाहिए।

विज्ञापन
Summer Travel Tips to Plan Water Park outing in Summer Season Know do and don't check details in hindi
वाटर पार्क - फोटो : Freepik

Summer Travel Tips: गर्मी के मौसम में उमस और तपन से राहत पाने के लिए ठंडी जगहों की तलाश में रहते हैं। गर्मी में सबसे अधिक राहत पानी से मिलती है। ऐसे में जब गर्मी से राहत दिलाने वाली जगहों की तलाश करते हैं तो उसमें एक विकल्प वाॅटर पार्क का बढ़ जाता है। जिनके पास सफर के लिए लंबी छुट्टी न हो, वो एक दिन के ट्रिप पर वाटर पार्क में मनोरंजन और गर्माहट में ठंडक का अहसास प्राप्त करने जा सकते हैं।



बच्चे हों या बड़े, गर्मियों में वाॅटर पार्क पहुंचकर बहुत अधिक उत्साहित हो जाते हैं। वह वाॅटर पार्क की सारी राइड और झूलों का तो लुत्फ उठाना चाहते हैं तो वहीं स्वीमिंग पूल से बाहर भी नहीं निकलना चाहते। अगर आप भी अपने स्विमसूट को पहनने की तैयारी बना रहे हैं और तपती गर्मी से राहत पाने के लिए वाटर पार्क जाना चाह रहे हैं तो उससे पहले ये लेख जरूर पढ़ लें। निसंदेह वाटर पार्क मनोरंजन के लिए अद्भुत जगह है लेकिन सुरक्षित रहने के लिए कुछ टिप्स हैं जो आपको वाॅटर पार्क जाते समय जरूर ध्यान में रखनी चाहिए।

Summer Travel Tips to Plan Water Park outing in Summer Season Know do and don't check details in hindi
पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : Freepik.com

खुद को हाइड्रेट रखें

पानी में खेलने और पूरा दिन सूरज के नीचे रहने से आप जल्दी डिहाइड्रेट हो सकते हैं। इसलिए पूल में जाने से पहले पर्याप्त पानी पीएं। सोडा या कोल्ड ड्रिंक जैसे तरल पदार्थ पीने से परहेज करें। पूल में जाने से पहले और बाद में पानी पीने से आप यूरिन संक्रमण से भी बच सकते हैं। वाटर पार्क का पानी सामान्यतः: अस्वच्छ होता है, जिससे संक्रमण का खतरा रहता है। हालांकि पर्याप्त पानी पीने से शरीर से बैक्टीरिया को बाहर निकाल सकते हैं।

Summer Travel Tips to Plan Water Park outing in Summer Season Know do and don't check details in hindi
सनस्क्रीन लगाएं - फोटो : Adobe stock

सनस्क्रीन लगाएं

पूल में जाने से पहले वाटरप्रूफ सनस्क्रीन लगाना न भूलें। वहीं जब पानी से बाहर निकलें तब भी सनस्क्रीन को दोबारा लगाएं। अगर आप पानी में हैं तो वाटरप्रूफ सनस्क्रीन लगभग 80 मिनट्स तक काम करती है। एसपीएफ 15 के लिप बाम का उपयोग भी करें। सनस्क्रीन को ठीक से लगाने से टैनिंग से बचाव होता है और खतरनाक यूवी किरणों से भी त्वचा को नुकसान पहुंचाने से बचाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Travel Tips to Plan Water Park outing in Summer Season Know do and don't check details in hindi
वाटर पार्क - फोटो : Freepik

लाइफ जैकेट पहनना जरूरी

आप कितने भी अच्छे तैराक क्यों न हों, लेकिन पूल में बिना लाइफ जैकेट पहनें न उतरें। याद रखें कि दुर्घटना बिना बताए होती हैं। इसलिए सतर्कता बरतें। खुद भी लाइफ जैकेट पहनें और बच्चों को तो पूरी तरह से सुरक्षित रखने के लिए ये सबसे महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Summer Travel Tips to Plan Water Park outing in Summer Season Know do and don't check details in hindi
वाटर पार्क - फोटो : Instagram

पूल के आसपास दौड़े नहीं

पूल के आसपास दौड़ना या उछलना कूदना असुरक्षित गतिविधि होती है। पूल के किनारे पानी के कारण फिसलन अधिक होती है। ऐसे में इसके आसपास दौड़ना आपके साथ ही दूसरों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। इस तरह की गतिविधि फ्रैक्चर का कारण बन सकती है। इसके अलावा बहुत अधिक उत्साह में खुद को अधिक थकाएं नहीं। बीच-बीच में कुछ पल आराम करें। पूल से बाहर निकलने पर छाव के नीचे 10 मिनट बैठें और थोड़ा पानी पिएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed