फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए किन 5 गलतियों की वजह से यात्रा के दौरान होती है पेट में गुड़गुड़

Tue, 08 Dec 2020 06:37 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 08 Dec 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
5 mistakes that cause bloating and stomach sounds during travel in hindi
पेट की गुड़गुड़ हमें रास्तेभर परेशान करती है - फोटो : bag pack

यात्रा के दौरान कई सारे लोगों को तरह-तरह की समस्याएं होती हैं। जहां कई लोगों को बस, मोटर में बैठने के नाम से घबराहट, उल्टी आदि होने लगती हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें यात्रा के नाम से पेट में गुड़गुड़ होने लगती है। इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय भी करते हैं लेकिन वे यह समझ नहीं पाते हैं कि ऐसा हो क्यों रहा है। हमारे द्वारा की गई छोटी- मोटी गलतियों के कारण ही हमारे पेट में वायु एकत्रित हो जाती है और फिर यह पेट की गुड़गुड़ हमें रास्तेभर परेशान करती है। अगली स्लाइड्स से जानिए वे कौनसी 5 गलतियां हैं, जिनके कारण यात्रा में पेट की यह समस्या होती है। 

5 mistakes that cause bloating and stomach sounds during travel in hindi
सफर के दौरान च्युइंग गम न खाएं

च्युइंग गम

अधिकतर लोग सफर के दौरान च्युइंग गम खाते हैं। च्युइंग खाने के पीछे कारण यह होता है कि मुंह सूख न जाए। लंबे समय तक यदि च्युइंग मुंह में बनी रहती है तो पेट में बहुत सारी हवा भी इकट्ठा हो जाती है जिससे कि पेट में भारीपन या गुड़गुड़ की समस्या शुरू हो जाती है इसलिए कोशिश करें कि सफर के दौरान च्युइंग गम न खाएं।

5 mistakes that cause bloating and stomach sounds during travel in hindi
कॉफी की तासीर गर्म होती है - फोटो : Pixabay

कॉफी या कोल्ड ड्रिंक का सेवन
यात्रा के दौरान भूलकर भी कॉफी या कोल्ड ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए। ये पानी की पूर्ति कभी नहीं करते बल्कि पाचन तंत्र को और खराब कर देते हैं। कोल्ड ड्रिंक्स में तो कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत अधिक होती है। जिससे कि पेट में गुड़गुड़ होना शुरू हो जाती है। कॉफी की तासीर गर्म होती है जिससे कि कब्ज की समस्या भी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 mistakes that cause bloating and stomach sounds during travel in hindi
यात्रा के दौरान चिप्स का सेवन न करें

पैक किया हुआ आहार
यात्रा के दौरान हम एक जगह से कोई चिप्स, कुरकुरे का पैकेट लेते हैं जो कि हम आगे चलकर भूख लगने पर खाते हैं। इन पैक किए हुए सामान में कार्बोहाइड्रेट और शुगर होती है जो कि पेट को नुकसान पहुंचाती है। यह सूखे भी होते हैं जिस वजह से आगे चलकर कब्ज की समस्या भी होती है। इसलिए बेहतर है कि यात्रा के दौरान फलों का सेवन करें।

विज्ञापन
5 mistakes that cause bloating and stomach sounds during travel in hindi
भरपूर मात्रा में पिएं पानी - फोटो : social media

पानी की कमी
सफर के दौरान अक्सर पानी पीने में कम आता है और बस का सफर हो तब तो पेशाब के लिए न जाना पड़े इसलिए हम पानी कम ही पीते हैं लेकिन ऐसा करने से हमारे पेट के लिए समस्या खड़ी हो जाती है। पहले तो हम सूखा नाश्ता खा लेते हैं और फिर शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी भी नहीं मिल पाता है। इसी कारण यह पेट में गुड़गुड़, दर्द आदि की समस्या खड़ी होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed