फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए भारत के 5 अनोखे संग्रहालयों के बारे में, एक में तो मौजूद है सोने की टॉयलेट

Tue, 08 Dec 2020 03:29 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 08 Dec 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
know about 5 unique museums of india in hindi
देश के अनोखे संग्रहालय

यदि किसी भी शहर को जानना है या किसी जगह के इतिहास को जानना हो तो हम सबसे पहले उस जगह के संग्रहालय को खोजते हैं। संग्रहालयों में पुरानी से पुरानी वस्तुओं को संग्रहित करके रखा जाता है। संग्रहालय में मौजूद वस्तुएं एवं जानकारी हमें अक्सर अचंभे में डाल देती हैं। भारत में कई सारे संग्रहालय ऐसे हैं जो किसी विशेष विषय को लेकर समर्पित हैं। इनके विशिष्ट विषय और वस्तुओं का संग्रह ही इन्हें सामान्य संग्रहालयों की सूची से अलग खड़ा करता है। यदि आप भी संग्रहालयों की सैर करने के शौकीन हैं तो अगली स्लाइड्स के माध्यम से देखिए भारत के यह 5 अनोखे संग्रहालय।

 

know about 5 unique museums of india in hindi
काले जादू का संग्रहालय - फोटो : Social media

काले जादू का संग्रहालय
मेयोंग सेंट्रल म्यूजियम असम के मोरीगांव ज़िले के मेयोंग गांव में स्थित है। इस ऐतिहासिक संग्रहालय में काले जादू से जुड़ी सामग्री का संग्रह है, इसी कारण संग्रहालय बेहद सहस्यमयी प्रतीत होता है। इस संग्रहालय में जादू टोना, तांत्रिक पांडुलिपियों, हस्तनिर्मित गुड़िया, खोपड़ी और काले जादू की रस्मों में इस्तेमाल होने वाले कई औजार मौजूद हैं।

 

know about 5 unique museums of india in hindi
टॉयलेट का संग्रहालय - फोटो : social media

टॉयलेट का संग्रहालय
दिल्ली स्थित 'सुलभ इंटरनेशनल म्यूजियम ऑफ टॉयलेट' भी अपने आप में एक अनोखे प्रकार का संग्रहालय है। ये संग्रहालय पूर्ण रूप से शौचालय को समर्पित है। इस अनोखे संग्रहालय में 3000 ईसा पूर्व के प्राचीन चेंबर पॉट्स से लेकर विक्टोरियन टॉयलेट सीट के साथ ही सोने एवं अन्य धातुओं से बने टॉयलेट सीट भी देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about 5 unique museums of india in hindi
दिमागों का संग्रहालय - फोटो : अमर उजाला

दिमागों का संग्रहालय
यदि आपको न्यूरो साइंस में रूचि है, तब तो आपको बेंगलुरु स्थित ह्यूमन ब्रेन संग्रहालय देखने जरूर जाना चाहिए। 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज' के बेसमेंट में बने इस संग्रहालय में 300 से अधिक मस्तिष्क के नमूने हैं। ये सभी मस्तिष्क उन लोगों के हैं जो कि किसी सड़क दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं।

विज्ञापन
know about 5 unique museums of india in hindi
लोक कथाओं का संग्रहालय 

लोक कथाओं का संग्रहालय 
लोक कथाओं में रूचि लेने वाले लोगों के लिए तो गुड़गांव के शिखोपुर में स्थित उरुस्वति संग्रहालय स्वर्ग से कम नहीं है। यह संग्रहालय पूर्ण रूप से कहानियों को समर्पित है। संग्रहालय में कई सारी ऐसी तस्वीरें हैं जो लोककथाओं का वर्णन तो करती ही हैं, साथ ही प्रेम और लालसा को चित्रित करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed