फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tom Cruise Net Worth: 17 करोड़ की महंगी कार और प्राइवेट जेट में घूमना पसंद करते हैं टॉम क्रूज, जानें नेट वर्थ

Tue, 24 May 2022 02:09 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 24 May 2022 02:09 PM IST
विज्ञापन
Top Gun: Maverick Early Actor Tom Cruise Net Worth, Car Collection and Assets News in Hindi
टाॅम क्रूज नेट वर्थ - फोटो : instagram/tomcruise

Tom Cruise Net Worth: हाॅलीवुड फिल्मों के दर्शकों और इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में से एक टाॅम क्रूज के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। टाॅम क्रूज जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। साल 2022 और 2023 में उनकी दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस साल टाॅम क्रूज की साल 1986 में रिलीज फिल्म टाॅप गन का सीक्वल 'टॉप गन मेवरिक' होगी। वहीं साल 2023 में टाॅम क्रूज की मशहूर फिल्म मिशन इंपॉसिबल का सातवां पार्ट रिलीज होने वाला है। इन दोनों ही फिल्मों की काफी चर्चा है। दर्शक टाॅम क्रूज की दोनों फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मिशन इंपॉसिबल 7 का ट्रेलर रिलीज होने से पहले ही लीक होने का खबर आ रही है। टाॅम क्रूज की फिल्म का ट्रेलर देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। दुनियाभर में टाॅम क्रूज के फैन हैं। टाॅम क्रूज भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते। उनकी फिल्में ब्लाॅकबस्टर होती हैं। टाॅम क्रूज ने फिल्मों से बहुत बड़ी संपत्ति बना ली हैं। कमाई और नेट वर्थ के मामले में टाॅम क्रूज दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं। जानिए टाॅम क्रूज की आलीशान लाइफस्टाइल, कार कलेक्शन, लग्जरी बंगले और कुल संपत्ति के बारे में।

Top Gun: Maverick Early Actor Tom Cruise Net Worth, Car Collection and Assets News in Hindi
टाॅम क्रूज नेट वर्थ - फोटो : instagram/tomcruise

टाॅम क्रूज का आलीशान घर

साल 1983 में आईं रिस्की बिजनेस, उनकी पहली ऐसी फिल्म थी जिसमें उनके दमदार काम को नोटिस किया गया, उसके बाद वह इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए। टॉम क्रूज के पास कैलिफ़ोर्निया में बेवर्ली हिल्स में एक रियल एस्टेट हवेली थी।10,286 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैली इस संपत्ति को टाॅम ने लियोन और डबरा ब्लैक को 40 मिलियन डॉलर में बेच दिया था। इस समय टाॅम क्रूज के पास कोलोराडो में घर है जिसकी कीमत 30 मिलियन डॉलर है।

Top Gun: Maverick Early Actor Tom Cruise Net Worth, Car Collection and Assets News in Hindi
टॉम क्रूज की नेट वर्थ - फोटो : Twitter

टाॅम क्रूज के पास कीमती कारें और विमान  

हालीवुड फिल्मों में दुनिया की सबसे बेहतरीन कार देखने को मिलती हैं। टाॅम क्रूज इन कारों से कभी स्टंट करते तो कभी स्टाइल दिखाते नजर आ जाते हैं। लेकिन उनकी निजी कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास 38 मिलियन डॉलर की कारें और विमान हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गाड़ियों के मामले में टाॅम क्रूज के पसंदीदा ब्रांड में Porsche और Bremont हैं। इसके अलावा उनके पास बुगाटी द्वारा मेन्यूफेक्चर स्पोर्ट्स कार Veyron है, जिसकी कीमत लगभग 22,50,000 डॉलर है। भारतीय रुपयों में 17 करोड़ की कीमत की स्पोर्ट्स कार है।  कारों के अलावा टाॅम क्रूज के पास प्राइवेट जेट है, जिसकी कीमत 63 हजार डॉलर से ज्यादा है, साथ ही 93,000 डॉलर का प्राइवेट प्लेन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Gun: Maverick Early Actor Tom Cruise Net Worth, Car Collection and Assets News in Hindi
टाॅम क्रूज नेट वर्थ - फोटो : सोशल मीडिया

टाॅम क्रूज की कमाई

एक्टर टॉम क्रूज की कमाई फिल्मों से होती है। वह अभिनेता होने के साथ ही प्रोड्यूसर भी हैं। टाॅम क्रूज महीने में चार मिलियन डॉलर की कमाई करते हैं। वहीं उनकी सालाना कमाई की बात करें तो टाॅम क्रूज 50 मिलियन डॉलर तक कमा लेते हैं। एक फिल्म के लिए टाॅम क्रूज 40 मिलियन डॉलर यानी 3 अरब से ज्यादा रुपये चार्ज करते हैं। वहीं 381 मिलियन डॉलर का उन्होंने निजी निवेश किया है।

विज्ञापन
Top Gun: Maverick Early Actor Tom Cruise Net Worth, Car Collection and Assets News in Hindi
टॉम क्रूज की नेट वर्थ - फोटो : social media

टाॅम क्रूज की नेट वर्थ

अमेरिकन एक्टर और प्रोड्यूसर टाॅम क्रूज की नेटवर्थ 620 मिलियन डॉलर है। भारतीय रुपये में टाॅम क्रूज 48 अरब 13 करोड़ 55 लाख 91 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के मालिक हैं। टाॅम क्रूज हॉलीवुड और अन्य फिल्म इंडस्ट्रीज के सबसे मशहूर कलाकारों में शामिल हैं। हॉलीवुड फिल्में देखने वाले 10 में से आठ लोग टाॅम क्रूज के फैन होते हैं। कमाई के साथ ही चैरिटी में भी टाॅम क्रूज कम नहीं हैं। उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा अमेरिका समेत दुनियाभर में चैरिटी के रूप में जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed