फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Washing Tips: सफेद मोजे हो जाएं काले और गंदे तो इन आसान तरीकों से बनाएं नए जैसे

Mon, 23 May 2022 04:44 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 23 May 2022 04:44 PM IST
विज्ञापन
Washing Tips And Tricks To Clean Dirty and Smelly White Socks Look brand New
गंदे मोजे साफ करने के टिप्स - फोटो : istock

Washing Tips And Tricks: गर्मियों में कपड़े अधिक गंदे हो जाते हैं। पसीने के कारण बदबू आने के साथ ही दाग धब्बे के कारण कपड़े गंदे लगते हैं। वहीं सर्दी हो या गर्मी, सबसे ज्यादा गंदे मोजे होते हैं। स्कूल से लेकर ऑफिस तक में लोग मोजे पहनते हैं। गर्मियों में पैरों से पसीना आता है जो मोजे में बदबू कर देता है। वहीं ज्यादा दिक्कत तब होती है, जब मोजे सफेद रंग के हों। सफेद रंग के मोजे को साफ करना काफी मशक्कत का काम होता है। भले ही मोजे से बदबू चली जाए और मोजे लगभग साफ हो जाएं लेकिन पैरों के तलवों पर लगे काले रंग के दाग को साफ करना मुश्किल होता है। मोजे में पहली जैसी चमक और सफेदी लाने के लिए रगड़-रगड़कर साफ करना पड़ता है, जिसे मोजे खराब हो सकते है और दाग के निशान भी पूरी तरह से नहीं जाते। लेकिन सफेद मोजे को साफ करना इतना भी मुश्किल नहीं। कुछ टिप्स और ट्रिक्स के जरिए आप आसानी से अपने सफेद मोजे को फिर से नया जैसा चमकदार बना सकते हैं।

Washing Tips And Tricks To Clean Dirty and Smelly White Socks Look brand New
गंदे मोजे साफ करने के टिप्स - फोटो : self

बेकिंग सोडा

सफेद मोजे में लगे दाग को साफ करने के लिए एक जग पानी में दो चम्मच बेकिंग पाउडर मिलाकर गंदे मोजे को इसमें दो घंटों के लिए भिगोकर रख दें। बाद में इन्हें हल्के हाथों से रगड़ते हुए डिटर्जेंट लगाकर साफ करें। अंत में मोजे पर विनेगर डालकर कुछ देर रखें और फिर पानी से धो लें। इससे मोजे चमकदार और नरम लगेंगे।

Washing Tips And Tricks To Clean Dirty and Smelly White Socks Look brand New
गंदे मोजे साफ करने के टिप्स - फोटो : Pixabay

नींबू

मोजे को साफ करने के लिए पैन में 3-4 गिलास पानी गर्म करें। उसमें आधा कम नींबू का रस और डिश सोप मिलाकर मोजे को 20 मिनट इसी गर्म पानी के मिश्रण में भिगो दें। बाद में मोजे को सामान्य तरीके से धो लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Washing Tips And Tricks To Clean Dirty and Smelly White Socks Look brand New
गंदे मोजे साफ करने के टिप्स - फोटो : istock

व्हाइट विनेगर

गंदे मोजे को साफ करने के लिए एक पैन में दो गिलास पानी उबालें। इस में एक कप सफेद सिरका मिलाकर गंदे मोजे को रात भर भिगोएं। सुबह सामान्य तरीके से मोजे धोकर सुखा लें।

विज्ञापन
Washing Tips And Tricks To Clean Dirty and Smelly White Socks Look brand New
गंदे मोजे साफ करने के टिप्स - फोटो : istock

ब्लीच

मोजे को नए और चमकदार बनाने के लिए एक कप गर्म पानी में चार चम्मच ब्लीच और एक चम्मच डिश सोप मिला लें। अब मोजे को 20 मिनट भिगोकर छोड़ दें। बाद में नॉर्मल तरीके से मोजे धो लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed