Cancelled Train List: भारतीय रेलवे हर रोज एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करता है। एक शहर से दूसरे शहर और एक राज्य से दूसरे-तीसरे राज्य या उससे भी अधिक दूरी हर रोज ये ट्रेनें पूरी करती हैं।
यात्रीगण ध्यान दें: आज से कई रूट की कई ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले यहां देखें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट
Train Cancelled: अगर आपने भी कहीं जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक की है, तो जान लें कि रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। ये ट्रेनें 5 अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक कैंसिल रहने वाली हैं।
क्यों की गई हैं ट्रेनें कैंसिल?
- दरअसल, दिल्ली सराय रोहिल्ला और पालम रेलवे स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम से जुड़ा काम होना है
- इसलिए भारतीय रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया गया है
- जबकि, कुछ ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाने का फैसला भी लिया गया है जिसमें भुज-दिल्ली, भुज बरेली जैसी ट्रेनें शामिल हैं
कौन-कौन सी ट्रेनें और कब-कब हुई हैं कैंसिल?
दिल्ली-जैसलमेर एक्सप्रेस ट्रेन
5 अक्तूबर को रद्द हुई
सिरसा-तिलक ब्रिज ट्रेन
7 अक्तूबर को कैंसिल
दिल्ली सराय रोहिल्ला-भुज ट्रेन
7 अक्तूबर को कैसिल
6 अक्तूबर को कैंसिल
चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनल ट्रेन
7 अक्तूबर के लिए रद्द
जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत ट्रेन
7 अक्तूबर को कैंसिल
बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन
8 अक्तूबर को कैंसिल
अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी ट्रेन
7 अक्तूबर को रद्द
सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ ट्रेन
6 अक्तूबर को कैंसिल