फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाथरूम के बाहर के लिए मैट खरीदने से पहले इन बातों का रखें ख्याल, एक गलती पड़ सकती है भारी

Tue, 30 Jul 2019 02:17 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Tue, 30 Jul 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
Tips for choosing right mat for your bathroom
bath mat - फोटो : instagram

आज तक आपने जब कभी अपने बाथरूम के लिए मैट खरीदा होगा, तो इसके लिए आपको कोई खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी होगी। बस बाजार जाकर आपको जो डिजाइन पसंद आया आप उसे ले आए होंगे, लेकिन क्या आपको मालूम है कि एक बाथमैट आपके घर के लुक को संवारने के साथ-साथ आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा करने में भी अहम भूमिका निभाता है। 

Tips for choosing right mat for your bathroom
bath mat - फोटो : instagram

बाथमैट को लेकर हर किसी का अलग नजरिया होता है। कुछ लोग सोचते हैं कि लोग इस पर पैर साफ करते हैं और हर कुछ दिनों में इसे बदलना होता है जिस वजह से इस पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने चाहिए। कोई अच्छी क्वालिटी देखकर खरीदता है कि जल्दी इसे बदलना न पड़े। किसी का मानना होता है कि हर कोई इसे देखता है और हमें अपने पैर एक अच्छी क्वालिटी के मैट पर ही रखने चाहिए।

Tips for choosing right mat for your bathroom
bath mat - फोटो : instagram

आमतौर पर जब कभी हम बाथमैट खरीदने जाते हैं तो हम उसका रंग, आकार और मैटिरियल पर ध्यान देते हैं। इसके अलावा और भी बहुत सारी चीजें होती हैं जिन पर हमें ध्यान देना चाहिए। क्योंकि घरों में सबसे ज्यादा दुर्घटना बाथरूम में ही होती हैं। बाथरूम मैट कितना सुंदर और प्यारा है ये मायने नहीं रखता, इसकी बजाय हमें इस पर ध्यान देना चाहिए कि वो हमारे लिए कितना सेफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips for choosing right mat for your bathroom
bath mat - फोटो : instagram

बाथमैट लेते समय हमें हमेशा देखना चाहिए कि ये स्लिप रेसिसटेंट है या नहीं। बाथ मैट पर हमेशा स्लिप रेसिसटेंट कोटिंग होनी चाहिए, जिससे ये आपके और आपके बच्चों के लिए सेफ होगा। इसके अलावा आपको ऐसे बाथमैट का चयन करना चाहिए जो पानी को जल्दी सोख ले, क्योंकि अगर लंबे समय तक बाथमैट पानी से भरा हो और आप बाथरूम से नहा कर निकले तो कोई हादसा भी हो सकता है।

विज्ञापन
Tips for choosing right mat for your bathroom
bath mat - फोटो : instagram

बहुत सारे लोगों को शॉवर कर्टेन्स और तौलिए के मैचिंग पायदान रखना पसंद होता है, जिससे उनका बाथरूम सुंदर दिखे। एक बार जब आप सेफ्टी पर्पस से बाथमैट को पसंद कर लें तब उसमें रंग और डिजाइन जैसी चीजों को देखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed